होम / बिजनेस / भारतीय बाजारों की आज सुस्त शुरुआत, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
भारतीय बाजारों की आज सुस्त शुरुआत, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
रुपया आज डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत खुला है, आज रुपया 79.66 के मुकाबले 79.56 पर खुला है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: भारतीय बाजारों (Indian Share Markets) की शुरुआत आज उठा-पटक के साथ हुई है. सेंसेक्स 100 अंकों की मजबूती के साथ 58900 के ऊपर खुला है. निफ्टी में 30 अंकों की तेजी के साथ 17500 के ऊपर शुरुआत हुई है और निफ्टी बैंक में 70 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई है. लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही सेंसेक्स, निफ्टी लाल निशान में चले गए. इस वक्त सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है.
इस उथल पुथल भरे बाजार में निफ्टी के 25 शेयरों में तेजी और 25 में ही गिरावट देखने को मिल रही है. सेक्टोरल इंडेक्स के बात करें तो ज्यादातर इंडेक्स हल्की बढ़त दिखा रहे हैं. IT को छोड़कर किसी भी इंडेक्स में ज्यादा गिरावट नहीं है. बैंक, ऑटो, FMCG, हेल्थकेयर में हल्की खरीदारी का रूझान है.
निफ्टी में बढ़ने वाले
SBI Life, ICICI Bank के शेयरों में आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार होता दिख रहा है. UPL, Nestle, Hero Motocorp, Sun Pharma, Powergrid, BPCL में एक परसेंट से ज्यादा की तेजी दिखाई दे रही है. Cipla, Coal India, HUL, Bharti Airtel, HDFC Life, Divislab में खरीदारी हो रही है.
निफ्टी में गिरने वाले
HCL Tech की आज पिटाई हो रही है, आज पूरे IT पैक की ही हालत खराब है. Wipro, Infosys, Tech Mahindra में भी गिरावट है. JSW Steel, Bajaj Finance, Asian Paints, ONGC में भी आज सुस्ती है
रुपया मजबूत खुला
रुपया आज डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत खुला है, आज रुपया 79.66 के मुकाबले 79.56 पर खुला है.
VIDEO: इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG
टैग्स