होम / बिजनेस / Share Markets: भारतीय शेयर बाजार की ठंडी शुरुआत, लेकिन सेंसेक्स ने छुआ 60,000 का स्तर

Share Markets: भारतीय शेयर बाजार की ठंडी शुरुआत, लेकिन सेंसेक्स ने छुआ 60,000 का स्तर

बाजार शुरुआती ट्रेड में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. लेकिन इंट्रा डे में सेंसेक्स ने 60,000 का स्तर छुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: मंगलवार को मजबूती के साथ बंद हुए शेयर बाजारों की आज बिल्कुल ठंडी शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 100 अंकों की मजबूती के साथ 59900 के ऊपर खुला है, निफ्टी 20 अंक ऊपर 17850 के ऊपर खुला है. बैंक निफ्टी में भी 70 अंकों की हल्की फुल्की तेजी के साथ हुई. अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद भारतीय बाजारों की शुरुआत काफी ढीली हुई है. बाजार शुरुआती ट्रेड में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आ रहे हैं. लेकिन इंट्रा डे में सेंसेक्स ने 60,000 का स्तर छुआ है. 

हालांकि सुस्ती के बावजूद मार्केड ब्रेड्थ काफी अच्छी है, निफ्टी के 41 शेयरों में तेजी है और 9 शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में हल्की फुल्की खरीदारी का माहौल है. सबसे ज्यादा खरीदारी आ रही है मेटल, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स से. ऑयल एंड गैस और सरकारी बैंकों में भी हल्की तेजी देखने को मिल रही है. एक नजर निफ्टी में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों पर 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
NTPC, Grasim में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है, दोनों ही करीब पौने तीन परसेंट की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा Hero MotoCorp, Eicher Motors, BPCL, Asian Paints में करीब 1 परसेंट की मजबूती दिख रही है. Reliance, HUL, ITC, Titan     और L&T में भी खरीदारी हो रही है 

निफ्टी में गिरने वाले 
आज बाजार को नीचे घसीट रहे हैं आईटी शेयर, TCS, Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra में गिरावट दिख रही है. बाकी कसर HDFC और HDFC Bank ने पूरी कर दी है, दोनों ही करीब चौथाई परसेंट गिरे हुए हैं. 

VIDEO: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू को माफ नहीं करने वालीं उपासना सिंह, जानिए क्या कहा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

10 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

31 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

3 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

31 minutes ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

50 seconds ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

10 minutes ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago