✕

होम / बिजनेस / सुस्ती के साथ खुले शेयर बाजार, एक दायरे में हो रहा है कारोबार, इन शेयरों में लौटी खरीदारी

सुस्ती के साथ खुले शेयर बाजार, एक दायरे में हो रहा है कारोबार, इन शेयरों में लौटी खरीदारी

फिलहाल बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है. बैंक निफ्टी में हालांकि 170 अंकों से ज्यादा की कमजोरी आती दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बाद आज भारतीय बाजारों की थोड़ी संभलकर शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 30 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 58400 के ऊपर खुला, इसी तरह निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 17400 के ऊपर खुलने में कामयाब रहा. फिलहाल बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है. बैंक निफ्टी में हालांकि 170 अंकों से ज्यादा की कमजोरी आती दिख रही है. सेंसेक्स-निफ्टी लाल और हरे निशानों के बीच झूलते नजर आ रहे हैं.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी  के करीब आधे शेयर हरे निशान में है और बाकी आधे लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक और आईटी सबसे ज्यादा सुस्ती है. हालांकि ऑटो, कंज्यूमर्स ड्यूरेबल्स और मेटल में खरीदारी है. अब एक नजर निफ्टी में गिरने वाले और चढ़ने वाले शेयरों पर.

निफ्टी में गिरने वाले 
खराब नतीजों के बाद BPCL के शेयरों की पिटाई हुई है, ये 4 परसेंट की गिरावट दिखा रहा है. कमजोर नतीजों की वजह से SBI भी करीब 3 परसेंट पिटा है. इसके अलावा SBI Life, Infosys, Divislab, ONGC, Shreeram Cement, Asian Paints, Britannia, Kotak Mahindra Bank में भी आधा परसेंट तक की कमजोरी देखने को मिल रही है. Ultratech Cement, IT कंपनियों में आज Tech Mahindra, TCS, HCL Tech की जोरदार पिटाई हो रही है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले
Hindalco, M&M, Maruti, Indusind Bank, Reliance, Adani Ports में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी दिखाई दे रही है. इसके अलावा Titan, NTPC, Coal India, Dr. Reddy's Hero MotoCorp में आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी है. 

रुपये में फिर कमजोरी 
डॉलर के मुकाबले आज रुपया एक बार फिर कमजोर हो गया. रुपया आज 22 पैसे की कमजोरी के साथ 79.23 के मुकाबले  79.45 पर खुला है. फिलहाल 79.51 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. 

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

2 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

3 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

18 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

20 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

21 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

2 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

3 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

18 hours ago