होम / बिजनेस / RBI पॉलिसी से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई डबल सेंचुरी, ये शेयर कर रहे हैं कमाई

RBI पॉलिसी से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई डबल सेंचुरी, ये शेयर कर रहे हैं कमाई

रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी में कितना रेट कट होगा, बाजार इसको पचा चुका है. लेकिन रिजर्व बैंक की महंगाई और ग्रोथ को लेकर क्या कमेंट्री रहती है इस पर बाजार की नजर है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: रिजर्व बैंक की पॉलिसी से पहले भारतीय बाजारों ने आज शानदार शुरुआत की है. सेंसेक्स 150 अंक उछलकर 58400 के ऊपर खुला है, निफ्टी में 50 अंक की तेजी के साथ 17400 के ऊपर खुला है और बैंक निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है, ये 37800 के ऊपर टिका हुआ है. 

सेंसेक्स की डबल सेंचुरी
बाजार में तेजी बढ़ती हुई दिख रही है, सेंसेक्स अब 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. अब सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालते हैं, करीब करीब सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ काम कर रहे हैं, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स फ्लैट कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल्स और सरकारी बैंकों में दिख रही है. इसके अलावा आईटी, FMCG, हेल्थ और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का माहौल है. निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी है, यानी मार्केट की ब्रेड्थ काफी अच्छी है. अब एक नजर निफ्टी में गिरने और चढ़ने वाले शेयरों पर 

निफ्टी में चढ़ने वाले शेयर 
Ultratech Cement आज 1.4 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार करता हुए दिख रहा है, HDFC Life, L&T, Grasim, Adani Ports, Bharti Airtel में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही है. Shree Cement, ICICI Bank, M&M, HUL, Hindalco, JSW Steel, Sun Pharma, SBI में भी अच्छी खरीदारी का माहौल है. 

निफ्टी में गिरने वाले 
अब देखते हैं कि बाजार को गिराने में किसका हाथ है, Reliance करीब पौना परसेंट गिरकर कारोबार कर रहा है, Hero Motocorp, ONGC, Tata Consumer, CIPLA, Tata Motors में आधे परसेंट से ज्यादा की गिरावट दिख रही है. इसके अलावा Britannia, Nestle, Maruti, Eicher Motors, HDFC, Indusind Bank में भी गिरावट है. 

रुपया 32 पैसे मजबूत खुला 
आज रुपये ने इस हफ्ते की कमजोरी को सेटल कर दिया, रुपया आज रुपये डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर खुला है. रुपया 79.47 के मुकाबले 79.16 पर खुला है. 
 

VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी`

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

11 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

11 hours ago