होम / बिजनेस / शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक उछला, इन IT शेयरों ने मचाई धूम

शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक उछला, इन IT शेयरों ने मचाई धूम

कल की गिरावट के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले आज फिर मजबूत हुआ है. रुपया आज 28 पैसे मजबूती के साथ 79.24 पर खुला, जबकि कल 79.52 के भाव पर बंद हुआ था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Markets) आज शानदार तेजी के साथ खुले हैं. सेंसेक्स 650 अंकों की मजबूती के साथ 59450 के ऊपर खुला है, निफ्टी भी 170 अंकों की तेजी के साथ 17700 के ऊपर खुला है, बैंक निफ्टी में भी 400 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत हुई है. फिलहाल सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी में 1 परसेंट तक की तेजी है. 

सेक्टर्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी इंडेक्स हरे निशान में ही कारोबार कर रहे हैं. बैंक, आईटी, रियल्टी, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में जोरदार खरीदारी का रूझान है. इन सभी इंडेक्स में 1 परसेंट से ज्यादा की तेजी दिखाई दे रही है. इसके अलावा हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, मेटल शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है. आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में तेजी है, गिरने वाले सिर्फ 5 शेयर हैं. एक नजर निफ्टी के चढ़ने वाले और गिरने वाले शेयरों पर. 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
IT शेयरों ने आज धमाल मचाया है. Tech Mahindra में आज 3.4 परसेंट की तेजी है, Wipro, TCS, Infosys, HCL Tech में भी डेढ़ से दो परसेंट तक की तेजी दिख  रही है. इसके बाद बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी है, Indusind Bank में 3 परसेंट और ICICI Bank में डेढ़ परसेंट की तेजी है. HDFC, SBI, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank में आधा परसेंट से ज्यादा की तेजी है. ऑटो में Eicher Motors, Maruti, M&M, Bajaj Auto में अच्छी खरीदारी दिख रही है.

निफ्टी में गिरने वाले 
Tata Consumer के नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक रहे फिर भी इसमें आज गिरावट दिख रही है, ये 1 परसेंट से ज्यादा टूटा हुआ है. बाकी NTPC, Hindalco में फ्लैट कारोबार हो रहा है.

रुपया 28 पैसे मजबूत खुला
कल की गिरावट के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले आज फिर मजबूत हुआ है. रुपया आज 28 पैसे मजबूती के साथ 79.24 पर खुला, जबकि कल 79.52 के भाव पर बंद हुआ था. 

VIDEO: Pakistan क्यों कर रहा है Zoo में पल रहे शेरों की नीलामी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

4 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.