होम / बिजनेस / इस हफ्ते निवेश के मिलेंगे कम मौके, केवल 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार

इस हफ्ते निवेश के मिलेंगे कम मौके, केवल 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार

आज यानी सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शेयर बाजार में अवकाश रखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) आज यानी सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बंद रखा गया है. इस हफ्ते बाजार में निवेश के बहुत कम मौके मिलेंगे. मार्केट में केवल तीन दिन ही ट्रेडिंग होगी. शुक्रवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर भी शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में बाजार केवल मंगल, बुध और गुरुवार को ही खुलेगा. 

इन पर निर्भर रहेगी चाल
वहीं, बाजार की चाल की बात करें, तो कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख पर बाजार का प्रदर्शन निर्भर करेगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका के GDP डेटा के साथ- साथ बैंक ऑफ जापान (BoJ) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) की ओर से ब्याज दर पर लिए जाने वाले फैसलों का असर भी हमारे शेयर बाजार पर पड़ सकता है. इस हफ्ते Axis Bank, JSW एनर्जी, बजाज ऑटो, DLF और ACC के तीसरी तिमाही (Q3 Results) के नतीजे जारी आएंगे. 

ये भी पढ़ें - Ram Mandir की सुरक्षा से जुड़ी इस कंपनी के शेयरों में क्या और आएगी मजबूती?

इस साल इतने दिन छुट्टी
शेयर मार्केट के सर्कुलर के मुताबिक, 2024 में 19 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा. इन 19 दिनों में से 14 दिन वर्किंग डे पर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. 26 जनवरी 2024 (शुक्रवार) में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इसके अलावा महाशिवरात्रि (8 मार्च 2024), होली (25 मार्च 2024), गुड फ्राइडे (29 मार्च 2024) को भी बाजार में कारोबार नहीं होगा. वहीं, शनिवार यानी 20 जनवरी को हुई ट्रेडिंग में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 71,423.65 पर बंद हुआ था. इसी तरह, निफ्टी करीब 109 अंकों की मजबूती के साथ 21,571.80 के लेवल पर पहुंच गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

16 hours ago