✕

होम / बिजनेस / Budget के बाद किन सेक्टर्स पर रहेगा बाजार का फोकस, अभी से जान लें  पूरी लिस्ट

Budget के बाद किन सेक्टर्स पर रहेगा बाजार का फोकस, अभी से जान लें  पूरी लिस्ट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को पूर्ण बजट पेश करेंगी. इस बजट के लोकलुभावन होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नई मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होने वाला है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी. इस बार के बजट के लोकलुभावन होने की पूरी संभावना है, क्योंकि सरकार सहयोगियों के कंधे पर सवार है और उसे लोकसभा चुनाव में सामने आई आम जनता की नाराज़गी को भी दूर करना है. माना जा रहा है कि सरकार बजट में नौकरीपेशा लोगों को सहूलित दे सकती है. न्यू टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स की छूट सीमा को बढ़ाया जा सकता है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और कृषि
मोदी सरकार अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा ध्यान देती आई है. इसलिए बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं संभव है. इसी तरह, कृषि सुधार और किसानों की कमाई बढ़ाने को लेकर भी बजट में ऐलान हो सकता है. इसके साथ ही पावर और रेन्यूवेबल एनर्जी पर भी सरकार का फोकस रह सकता है. ऐसे में इन सेक्टर्स के शेयरों पर बजट बाद तेजी देखने को मिल सकती है. बता दें कि ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाला Suzlon Energy का शेयर पिछले कुछ सत्रों से लाल निशान पर बंद हो रहा है. पिछले एक साल में इस शेयर ने 211.57% का रिटर्न दिया है. 

नई हाउसिंग स्कीम
मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में गरीबों के सिर पर छत देने के लिए काफी पैसा खर्च किया है. 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में इस योजना के लिए अतिरिक्त प्रावधान किए जा सकते हैं. साथ ही वित्तमंत्री नई हाउसिंग स्कीम का भी ऐलान कर सकती हैं. यदि ऐसा हुआ तो बैंकों को लाभ मिल मिलता है और ऐसे में उनके शेयर भी उड़ान भर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर इस साल अब तक 34.25% का रिटर्न दे चुके हैं. जबकि यूनियन बैंक के लिए यह आंकड़ा 68.27% रहा है. कुछ दूसरे PSU बैंकों के शेयर भी अच्छा-खासा रिटर्न दे चुके हैं.

सीमेंट और रेलवे
एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर अधिक राशि का प्रावधान कर सकती है. लिहाजा, बजट बाद PNC Infratech, KNR Construction, KEC International और J Kumar Infraprojects के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक फोकस का मतलब है कि सीमेंट की डिमांड में  भी इजाफा होगा. इसका असर सीमेंट कंपनियों के शेयरों पर भी नजर आ सकता है. इसी तरह, रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयर भी बजट बाद फोकस में रहेंगे. RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड और IRFC जैसी रेलवे से जुड़ी कंपनियों ने बीते कुछ समय में अच्छा रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.