✕

होम / बिजनेस / तेजी वाले बाजार में आज ही लगा लें दांव, अगले 3 दिन बंद रहेगा Stock Market

तेजी वाले बाजार में आज ही लगा लें दांव, अगले 3 दिन बंद रहेगा Stock Market

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से चल रहा तेजी का दौर आज भी बरकरार है. मार्केट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का माहौल है. मार्केट हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में यदि आप भी बाजार की तेजी से पैसा बनाना चाहते हैं, तो वक्त न गंवाएं, क्योंकि स्टॉक मार्केट आज के बाद तीन दिन बंद रहेगा. दरअसल, आज कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन है. शनिवार और रविवार को बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहता है. इसके बाद सोमवार को महाराष्ट्र में छुट्टी है, इसलिए बाजार नहीं खुलेगा. इस तरह ट्रेडिंग आज के बाद पूरे तीन दिन नहीं होगी.

एक मई को छुट्टी 
एक मई को सोमवार है और इस दिन भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. दरअसल, एक मई को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) है. इस उपलक्ष्य में महाराष्ट्र में अवकाश रहता है. इस वजह से शेयर बाजार में भी कारोबार नहीं होगा. वैसे, एक मई को मजदूर दिवस भी है, लेकिन मार्केट में छुट्टी महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में रखी गई है. BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक एक मई को मार्केट क्लोज रहेगा. लिहाजा, आज के बाद बाजार में अगला कारोबार 2 मई को होगा.

कब कितनी छुट्टियां
स्टॉक मार्केट में आगे आने वाली छुट्टियों की बात करें, तो मई में इसके अलावा कोई और छुट्टी नहीं है. यानी साप्ताहिक अवकाशों के अलावा बाजार किसी और दिन बंद नहीं रहेगा. जून में भी केवल एक ही छुट्टी है. NSE की वेबसाइट के अनुसार, 28 जून को ईद उल-अजहा के मौके ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके बाद 15 अगस्त को इंडिपेंडेंट डे के उपलक्ष्य में मार्केट बंद रहेगा. अगस्त और सितंबर में भी एक-एक छुट्टी है. अक्टूबर में बाजार दो दिन बंद रहेगा. 2 अक्टूबर को Mahatma Gandhi Jayanti और 24 अक्टूबर को Dussehra है. 

तेजी से साथ खुला
बाजार के हाल की बात करें, तो शुक्रवार को भी मार्केट उछाल के साथ खुला. BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती दौर में 87.59 अंक यानी 0.14% की उछाल के साथ 60,736.97 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इसी तरह NSE निफ्टी 29.80 अंक की तेजी के साथ 17,944.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया था. निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में IT कंपनी Wipro के शेयर में सबसे ज्यादा 2.35 फीसदी का उछाल देखने को मिला था, जो अब बढ़कर 3.04% हो गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

54 minutes ago

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

1 hour ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

2 hours ago

सितंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च 5.9% घटा, 2021 के बाद पहली बार दर्ज हुई सालाना गिरावट

पिछले साल की ऊंची आधार दर और GST दरों में कटौती के असर से खर्च में आई कमी, अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी खरीदारी बढ़ने से रिकवरी की उम्मीद

3 hours ago

ओडिशा में 3,855 करोड़ रुपये के 22 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, 12 जिलों में खुलेंगे नए उद्योग

पर्यटन, बायोफ्यूल, एयरोस्पेस और डिफेंस समेत 11 क्षेत्रों में निवेश को मिली हरी झंडी, 7,296 रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान; सात पर्यटन परियोजनाओं और तीन कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्रों को भी मंजूरी

4 hours ago


बड़ी खबरें

राहुल गांधी ने IDBI बैंक की बिक्री पर उठाए सवाल, सीतारमण बोलीं- 25 हजार करोड़ रुपये डालकर बैंक को उबारा

राहुल गांधी ने सार्वजनिक बैंक को फेयरफैक्स को बेचने के फैसले पर उठाए सवाल, सीतारमण ने UPA सरकार पर लगाए राजनीतिक दबाव में कर्ज बांटने के आरोप; कहा- 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डालकर IDBI को संकट से निकाला

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में भी तेजी

अक्टूबर 2026 की मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही थी.

54 minutes ago

IDBI बिक्री: बिजनेसवर्ल्ड की खबर में दिए गए नोट का वित्त मंत्रालय ने खंडन नहीं किया

DIPAM की देर रात आई सफाई में घटनाओं के क्रम, निजी बैंकों को तुलनात्मक सूची से हटाने या फेयरफैक्स की अंतिम चेतावनी को खारिज नहीं किया गया. इसके बजाय सरकार ने एक नया आंकड़ा 627 करोड़ रुपये सामने रखा और पुष्टि की कि सौदे के अपने सलाहकार ने ही बैंक का मूल्यांकन किया था.

2 hours ago

सितंबर में क्रेडिट कार्ड से खर्च 5.9% घटा, 2021 के बाद पहली बार दर्ज हुई सालाना गिरावट

पिछले साल की ऊंची आधार दर और GST दरों में कटौती के असर से खर्च में आई कमी, अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी खरीदारी बढ़ने से रिकवरी की उम्मीद

3 hours ago

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ेगी, 8 नए युद्धपोतों के निर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ मंजूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जेनरेशन कोरवेट (NGC) के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

5 hours ago