होम / बिजनेस / Stock Market: आज तो बंद है बाजार, लेकिन इस पूरे हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

Stock Market: आज तो बंद है बाजार, लेकिन इस पूरे हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

स्टॉक मार्केट में आज गुरुनानक जयंती के अवसर पर ट्रेडिंग नहीं होगी. बाजार अब कारोबार के लिए मंगलवार यानी कल खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में आज यानी सोमवार को कोई कारोबार नहीं होगा. दरअसल, गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में स्टॉक मार्केट छुट्टी मना रहा है. मार्केट मंगलवार को खुलेगा. इस सप्ताह में बाजार में केवल 4 दिन ही ट्रेडिंग होगी. शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश के चलते मार्केट बंद रहेगा. इस पूरे हफ्ते में कई ऐसी खबरें आएंगी, जिनसे बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस हफ्ते मार्केट से बहुत बड़ी छलांग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. इस बीच, एक अच्छी खबर ये है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (Foreign Portfolio Investors - FPIs) द्वारा की जा रही बिकवाली का सिलसिला रुक गया है. 

इतनी कर डाली खरीदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में 378 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश कर चुके हैं. FPIs इस महीने चार दिन बायर रहे और शुक्रवार को उन्होंने 2,625 करोड़ रुपए की खरीदारी कर डाली. विदेशी निवेशकों के रुख में बदलाव की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट है. FPI ने शेयर बाजार से अक्टूबर में 24,548 करोड़ और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपए की निकासी की थी. जबकि इससे पहले FPI मार्च से अगस्त तक, वह लगातार लिवाल बने हुए थे. इस अवधि में उन्होंने 1.74 लाख करोड़ रुपए की खरीदारी की थी. इस वित्त वर्ष में अभी तक FPI ने कुल 96,340 करोड़ का निवेश किया है. बाजार के जानकार मानते हैं कि आने वाले समय में उभरते बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से FPIs का भारतीय बाजार के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें -इन 5 कंपनियों ने भर दी सरकार की झोली, Dividend से ही कमा लिए करोड़ों

इनसे प्रभावित होगी चाल
इस जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए GDP के आंकड़े गुरुवार को जारी किए जाएंगे. इसी तरह, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) के आंकड़े शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स के नतीजे भी इसी सप्ताह सामने आएंगे. तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को एग्जिट पोल्स नतीजे जारी किए जाएंगे. इन नतीजे से बाजार के प्रभावित होने की पूरी संभावना है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों की नजर 29 नवंबर को जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी वृद्धि के दूसरे अनुमान पर भी रहेगी. यह महंगाई और नौकरियों की संख्या के बाद, फेडरल रिजर्व के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण डेटा है. अमेरिका में होने वाली हलचल से दुनियाभर के बाजार प्रभावित होते हैं और विदेशी निवेशकों का रुख भी उसी पर निर्भर करता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

59 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago