✕

होम / बिजनेस / आज बाजार में दिख सकती है उथल-पुथल, इन शेयरों पर बनाए रखें नजर

आज बाजार में दिख सकती है उथल-पुथल, इन शेयरों पर बनाए रखें नजर

हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट शनिवार को आई है, लिहाजा आज इसका कुछ न कुछ असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Market) तेजी के साथ बंद हुआ. विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेत और घरेलू स्तर पर दिग्गज शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़त देखी गई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 819.69 अंक चढ़कर 79,705.91 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 250.50 अंकों की उछाल के साथ 24,367.50 पर पहुंच गया. हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट शेयर बाजार के साप्ताहिक अवकाश वाले दिन यानी शनिवार को आई है, लिहाजा इसका असर आज मार्केट पर देखने को मिल सकता है. 

इनमें तेजी के संकेत
चलिए जानते हैं कि  मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो CEAT, Prism Johnson, Trent, Affle India,  Oil India और Avanti Feeds में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि इन स्टॉक्स के भाव में उछाल आ सकता है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें आ सकती है गिरावट 
इसी तरह, MACD ने Divi's Laboratories, Ramco Cements, CreditAccess Grameen, Trident और Jubilant Food में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. Divi's Laboratories के शेयर शुक्रवार को सपाट बंद हुए थे. जबकि Ramco Cements में करीब एक प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इसी तरह, क्रेडिट एक्सेस और जुबिलेंट में भी पिछले कारोबारी दिन तेजी आई.  Trident के शेयर इस दौरान गिरावट के साथ बंद हुए.

इनमें दिख रही मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Avanti Feeds, Kfin Technologies, Affle India, Jubilant Ingrevia, Trent, Oil India और Bombay Burmah का नाम शामिल है.  जबकि Equitas Small Finance Bank के शेयर में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इनके अलावा, आज अडानी समूह के शेयरों पर भी नजर बनाए रखें. क्योंकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में एक बार फिर से अडानी समूह का नाम है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 hours ago