होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में दिख रही है मुनाफा कमाने की गुंजाइश!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में दिख रही है मुनाफा कमाने की गुंजाइश!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआत में बाजार लाल निशान पर कारोबार करता रहा. ऐसा लगा कि गुरुवार ही ब्लैक फ्राइडे बन जाएगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ स्थिति पूरी तरह बदल गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाइन पर लौट आए. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 535.15 अंक चढ़कर 73,158.24 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 162.40 अंकों की बढ़त के साथ 22,217.45 पर पहुंच गया. चलिए अब जानते हैं कि सप्ताह के कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें तेजी के हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में MTR टेक्नोलॉजीज, TATA Investment, Glenmark Pharma, Rossari Biotech, Sterlite Technologies और Crompton Greaves Consumer Electricals का नाम शामिल है. टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर कल 7.34% की तूफानी तेजी हासिल करते हुए 6,950 रुपए पर बंद हुए. Glenmark Pharmaceuticals के शेयरों में कल 1.30% का उछाल आया और यह 912.35 रुपए पर पहुंच गया. Rossari Biotech के शेयर भी कल बढ़त के साथ 770 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, Sterlite Technologies और Crompton Greaves Consumer Electricals के शेयर भी कल तेजी के साथ कारोबारी करते रहे.

इनमें आ सकती है मंदी
अब जानते हैं कि MACD ने किन शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. UCO Bank, Coal India, HCL Tech, Chalet Hotels, GMR Infra और Oracle Financial Services Software में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि, यूको बैंक, कोल इंडिया, HCL Technologies सहित इन सभी शेयरों को तेजी देखने को मिली. MACD के संकेतों को ध्यान में रखते हुए आज इन स्टॉक्स में निवेश को लेकर सावधान रहें. UCO बैंक का शेयर कल करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 60.40 रुपए पर पहुंच गया था. जबकि बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 2.82% की गिरावट भी देखने को मिली है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 70.65 रुपए है.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago