✕

होम / बिजनेस / Share Market: ये हैं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारत के 5 HOTELS

Share Market: ये हैं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारत के 5 HOTELS

Top 5 Indian Hotels की बात करेंगे, जिन्होंने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में झोला भरकर रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं? यदि हां, तो क्या आप भी ये सोचते हैं कि काश, आप किसी ऐसे शेयर में निवेश करें, जो आपको मालामाल कर दे? शेयर में निवेश हमेशा जोखिमभरा रहता है. इस बात की गारंटी कोई नहीं ले सकता कि आपको मुनाफा ही होगा. फिर भी कुछ शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को उम्मीद से कहीं बेहतर रिटर्न दिए हैं.

आज, हम Top 5 Indian Hotels की बात करेंगे, जिन्होंने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में झोला भरकर रिटर्न दिया है. 

5. The Byke Hospitality Limited
भारतीय होटल इंडस्ट्री में Byke Hospitality की ठीक-ठाक डिमांड है. इसके शेयर्स भी तेजी से बढ़े हैं. पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर्स ने 20.2% का रिटर्न दिया है. सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारतीय होटलों की लिस्ट में यह पांचवें स्थान पर है. 4 अगस्त को इसके एक शेयर की कीमत 39.30 रुपये थी.

4. EIH Limited
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारतीय होटलों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है EIH Limited. इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को पिछले एक साल में 27.1% का रिटर्न दिया है. 4 अगस्त को इसके एक शेयर की कीमत 153.70 रुपये थी.

3. Lemon Tree Hotels Limited
Lemon Tree Hotels Limited की बात करें तो इसने भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है, बल्कि बंपर फायदा दिया है. सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारतीय होटलों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है Lemon Tree Hotels Limited. इस कंपनी के शेयर्स ने पिछले एक साल 53.8% रिटर्न दिया है. 4 अगस्त को इसके एक शेयर की कीमत 68.55 रुपये थी.

2. Chalet Hotels Limited
भारतीय होटल इंडस्ट्री में Chalet Hotels Limited की काफी डिमांड है. इसके शेयर्स काफी तेजी से बढ़े हैं. पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर्स ने 72.1% का रिटर्न दिया है. सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारतीय होटलों की लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर है. 4 अगस्त को इसके एक शेयर की कीमत 313.20 रुपये थी.

1. The Indian Hotels Company Limited
अब बात आती है पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले भारतीय होटल की. तो इस लिस्ट में टॉप पर है The Indian Hotels Company Limited. इसके शेयर्स ने पिछले एक साल में 80.9% का रिटर्न दिया है. यानी सबसे अधिक फायदा इस कंपनी के शेयर्स खरीदने वाले निवेशकों को हुआ है. 4 अगस्त को इसके एक शेयर की कीमत 270.45 रुपये थी.

Source : Ticker

VIDEO: Zomato का शेयर 10 क्यों टूटा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

3 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

3 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

19 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

21 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

22 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

3 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

3 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

19 hours ago