होम / बिजनेस / Share Market की जबरदस्त शुरुआत, अब तक के अधिकतम स्तर पर Sensex और Nifty!

Share Market की जबरदस्त शुरुआत, अब तक के अधिकतम स्तर पर Sensex और Nifty!

Stock Market खुलने के बाद BSE के Sensex और NSE के Nifty में उछाल देखने को मिला जिसके बाद यह अपनी अधिकतम स्तर पर पहुंच गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दलाल स्ट्रीट (Dalal Street) यानी भारतीय स्टॉक मार्केट (Stock Market Of India) से इस वक्त एक काफी जबरदस्त खबर सामने आ रही है. आज नए हफ्ते का पहला दिन है और शेयर मार्केट ने आज बहुत ही शानदार तरीके से शुरुआत की है. खबर आ रही है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) में आज मार्केट खुलने के फौरन बाद 505.66 अंकों की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद सेंसेक्स 73,074.11 अंकों के अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है. 

इन कंपनियों के स्टॉक्स में आया उछाल
इतना ही नहीं, खबर ये भी आ रही है कि दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सूचकांक निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी उछाल देखने को मिला है. आज मार्केट खुलने के बाद निफ्टी में 135.80 अंकों या फिर 0.62% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद यह 22,030 अंकों के अपने अब तक के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी शेयर मार्केट में उछाल देखने को मिला था और मार्केट अपने अधिकतम स्तर पर पहुंची थी. आज इस जबरदस्त शुरुआत के दौरान कमाई करने वाले स्टॉक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), LTI माइंडट्री (LTI Mindtree) कंपनियों के नाम शामिल हैं. 

इन स्टॉक्स में दिखी मंदी
जहां एक तरफ कुछ कंपनियों के स्टॉक्स में बढ़ोत्तरी और उछाल का दौर देखने को मिला है, वहीं कुछ कंपनियों के स्टॉक ऐसे भी हैं जिनमें मंदी या फिर गिरावट देखने को मिली है. ऐसे स्टॉक्स में आईचर मोटर्स (Eicher Motors), हिंडाल्को (Hindalco), HDFC बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Uniliver Limited) के नाम शामिल हैं. जापान को छोड़कर अन्य एशियाई मार्केटों में आज शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही है. वहीं, दूसरी तरफ हाउथी आतंकावादियों पर अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा की जा रही एयरस्ट्राइक से विवाद और गहराता नजर आ रहा है लेकिन साथ ही कुछ नरम सिद्धांतों की वजह से लगातार बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है.
 
यह भी पढ़ें: कर रहे हैं IPO का इंतजार? इस हफ्ते आ रहे हैं ये ऑफर शानदार!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें