होम / बिजनेस / आज भागेगा बाजार या लगाएगा गोता, कौनसे शेयर दिला सकते हैं मुनाफा?

आज भागेगा बाजार या लगाएगा गोता, कौनसे शेयर दिला सकते हैं मुनाफा?

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. इस बीच, कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बुधवार को बजट (Budget-2023) पेश करते ही शेयर बाजार तेजी से भागने लगा. बजट 2023 के प्रावधानों से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ और इसका असर मार्केट पर भी नजर आया. हालांकि, कारोबारी दिन की समाप्ति पर NSE निफ्टी 45.85 अंकों की गिरावट के बाद 17,616.30 पर बंद हुआ. जबकि BSE सेंसेक्स में 158.18 अंकों की तेजी आई और यह 59,708.08 के स्तर पर बंद हुआ. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

इन पर लगा सकते हैं दांव 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज तीन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. उसमें Galaxy Surfactants, PVR Feb Futures और SRF शामिल हैं. मुंबई बेस्ड कैमिकल कंपनी Galaxy Surfactants के शेयर बुधवार को 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,381.10 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले कुछ दिनों से इसमें तेजी का रुख बना हुआ है. 

बुधवार को आई मजबूती
SRF Limited भी एक कैमिकल कंपनी है और इसके शेयर भी बजट वाले दिन मजबूती के साथ बंद हुए. फिलहाल ये शेयर 2,225 रुपए के भाव पर मिल रहा है. बीते 5 दिनों में इसने 5.50% का रिटर्न दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एसआरएफ के शेयरों को 2224 रुपए के लेवल पर खरीदा जा सकता है. यह जल्द ही 2300 के टारगेट को छू सकते हैं.  

इन पर रखें नजर  
वहीं, Adani Group के शेयरों पर भी आज नजर रखें. बजट वाले दिन ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को उसमें 25 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. इसी तरह अडानी पोर्ट्स के शेयर में भी जबरदस्त गिरावट आई. यह शेयर 120.65 रुपए गिरकर 492.15 रुपये पर बंद हुआ. अडानी पावर के शेयर में बुधवार को लोअर सर्किट लगाना पड़ा. यह शेयर 4.98 फीसदी या 11.15 रुपए गिरकर 212.75 पर बंद हुआ था. आज भी कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिल सकती है.

इनके आएंगे नतीजे 
आज HDFC, Tata Consumer Products, Titan Company, Aditya Birla Capital, Aegis Logistics, Apollo Tyres, Bajaj Electricals, Berger Paints India, Birlasoft, Cera Sanitaryware, Coromandel International, Crompton Greaves Consumer Electricals, Dabur India, Deepak Fertilisers, Godrej Properties, Karnataka Bank, Max India, SIS, Ujjivan Small Finance Bank और Welspun Corp के तिमाही आय के नतीजे सामने आ सकते हैं, लिहाजा इन शेयरों पर भी नजर रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

40 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

40 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.