होम / बिजनेस / Stock Market: कल के सदमे से उबरने के लिए आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

Stock Market: कल के सदमे से उबरने के लिए आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव!

शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) निवेशकों को कल यानी बुधवार को बड़ा झटका दे गया. सुबह सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद बाजार ने ऐसा गोता लगाया कि निवेशकों के आंसू निकल आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 930.88 अंक टूटकर 70,506.31 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 302.95 अंक फिसलकर 21,150.15 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 475.88 चढ़ गया था और निफ्टी में भी 139.9 अंकों की तेजी देखने को मिली, लेकिन आखिरी दो घंटों में बाजार धड़ाम हो गया. 

MACD के ये हैं संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, जिनमें Torrent Pharma, Crompton Greaves, Krishna Institute of Medical Sciences, Cipla, Whirlpool India और HUL शामिल हैं. यानी आज इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है और ऐसे में आप मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  

इनमें मजबूत खरीदारी 
इसी तरह, MACD ने आज Hero MotoCorp, Bajaj Holdings, United Breweries, Macrotech Developers, Relaxo Footwear और Axis Bank  में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज गिरावट आ सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. अब यह भी जान लेते हैं कि वो कौनसे शेयर हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Consumer Products, ONGC, Nestle India, UltraTech Cement, SBI, Bajaj Finserv और LTIMindtree का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. लिहाजा आज इन शेयरों पर भी नजर जमाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

59 minutes ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

2 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

2 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

3 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

59 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.