✕

होम / बिजनेस / चढ़ती महंगाई की तरह चढ़ सकते हैं इन शेयरों के भाव, चूक न जाए निवेश का मौका!

चढ़ती महंगाई की तरह चढ़ सकते हैं इन शेयरों के भाव, चूक न जाए निवेश का मौका!

महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है. ऐसे में तेजी के संकेत वाले शेयर चढ़ती कीमतों से मुकाबले के लिए जेब कुछ भारी कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए नए सप्ताह की शुरुआत ठीक रही. सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि, कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 463.96 अंकों तक लुढ़क गया था, लेकिन बाद में रिकवरी करने में सफल रहा. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 131.18 अंक की बढ़त के साथ 77,341.08 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 36.75 अंक मजबूत होकर 23,537.85 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश लाभ में रहीं. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाटा स्टील जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली. 

MACD ने दिए ये संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए 5 शेयरों में तेजी एक संकेत दिए हैं. Suzlon Energy, Ircon International, Ratnamani Metal, Westlife Developers और KSB में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने M&M, CAMS, Emami, Jubilant Life, Tata Consumer और Supreme Industries पर मंदी का रुख दर्शाया है. 

ये भी [पढ़ें - बाजार में दिखेगी बड़ी हलचल, 262 करोड़ शेयरों का खत्म हो रहा है लॉक-इन पीरियड

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज JK Paper, Bombay Bumrah, JSW Infrastructure, Route Mobile, Astral Ploy Tech, Brigade Enterprises और Asahi Ind का नाम शामिल है. JK पेपर के शेयर कल 4 प्रतिशत से अधिक की छलांग के साथ 531.80 रुपए पर बंद हुए थे. Bombay Burmah Trading Corporation के लिए तो सोमवार शानदार रहा. इस दौरान कंपनी के शेयरों में 20% की तेजी आई. फिलहाल यह शेयर 2,020.65 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, JSW Infrastructure का शेयर कल 4.40% की मजबूती के साथ 323.55 रुपए पर बंद हुआ. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें