✕

होम / बिजनेस / श्रीराम के आगमन की खुशी में कल झूमा पूरा देश, क्या आज बाजार में भी आएगी रौनक?

श्रीराम के आगमन की खुशी में कल झूमा पूरा देश, क्या आज बाजार में भी आएगी रौनक?

शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की शुरुआत सोमवार के बजाए मंगलवार से हो रही है, क्योंकि सोमवार को बाजार बंद था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शेयर बाजार (Stock Market) सोमवार को बंद रहा था. दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, इसलिए मार्केट में ट्रेडिंग नहीं हुई. हालांकि, इसकी भरपाई के लिए शेयर बाजार शनिवार को सामान्य दिनों की तरह खोला गया था. पिछले हफ्ते बाजार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. बुधवार को साल की सबसे बड़ी दर्ज हुई थी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजों, वैश्विक रुझान और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियां पर निर्भर करेगी. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये हैं खबरों वाले शेयर
सबसे पहले कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बात करते हैं, जो सुर्खियों में रह सकते हैं. इस लिस्ट में जिंदल स्टेनलेस, सिप्ला और कोलगेट पामोलिव शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिंदल स्टेनलेस ने अपने फुलटाइम डायरेक्टर तरुण खुल्बे को CEO नियुक्त किया है. वहीं, फार्मा कंपनी Cipla का दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 32% उछलकर 1056 करोड़ रुपए रहा है. इसी तरह, दिग्गज FMCG कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 35.71% बढ़कर 330.11 करोड़ पहुंच गया है. इन सभी खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है, लिहाजा इन स्टॉक्स पर आज नजर रखें. Jindal Stainless के शेयर शनिवार को डेढ़ फीसदी से अधिक के उछाल के साथ 576 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि सिप्ला में गिरावट देखने को मिली थी.

HDFC पर बुलिश हैं एक्सपर्ट
इनके अलावा, एचडीएफसी बैंक के शेयर पर भी नजर बनाएं रखें. भले ही पिछले 5 सत्रों में यह शेयर 11% लुढ़ककर 52 हफ्ते के लो 1460.25 के करीब पहुंच चुका हो, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स इसे लेकर अब भी बुलिश हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रोक्रेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने HDFC बैंक के शेयर का टार्गेट प्राइज 2000 रखते हुए इसे खरीदारी की सलाह दी है. शनिवार को यह स्टॉक 1480.65 रुपए पर बंद हुआ था. कुल 39 एनॉलिस्ट्स में से 36 ने इसमें खरीदारी की सलाह दी है. केवल तीन की राय है कि इसे फिलहाल होल्ड किया जाए. खास बात ये है कि 39 एनॉलिस्ट्स में से किसी ने भी इस स्टॉक को बेचने की सलाह नहीं दी है. एचडीएफसी बैंक के शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें, तो दिसंबर तिमाही में घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. 

इस हफ्ते केवल 3 दिन ट्रेडिंग
इस हफ्ते बाजार में निवेश के बहुत कम मौके मिलेंगे. मार्केट में केवल तीन दिन ही ट्रेडिंग होगी. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर बाजार बंद था. शुक्रवार को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर भी शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश है. ऐसे में बाजार केवल मंगल, बुध और गुरुवार को ही खुलेगा. वहीं, बाजार की चाल की बात करें, तो कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे, वैश्विक रुझान और विदेशी निवेशकों के रुख पर बाजार का प्रदर्शन निर्भर करेगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका के GDP डेटा के साथ- साथ बैंक ऑफ जापान (BoJ) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) की ओर से ब्याज दर पर लिए जाने वाले फैसलों का असर भी हमारे शेयर बाजार पर पड़ सकता है. इस हफ्ते Axis Bank, JSW एनर्जी, बजाज ऑटो, DLF और ACC के तीसरी तिमाही (Q3 Results) के नतीजे जारी आएंगे. 


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

1 hour ago

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

1 hour ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

2 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हरि शंकर तिबरेवाल: ईडी की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, 15 साल में आएगा 20 अरब डॉलर का निवेश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू हो गया है. इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में 100 फीसदी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago

NH पर हादसों में मौत हुई तो ठेकेदारों पर लगेगा ₹50 लाख तक जुर्माना, सरकार ने कड़े किए नियम

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों के लिए अब निर्माण ठेकेदारों की जवाबदेही तय होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए नियमों के तहत दूसरी दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के लिए ₹25 लाख और तीसरी दुर्घटना में ₹50 लाख तक का जुर्माना देना होगा.

1 hour ago

खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से जियो IPO ने जुटाए ₹8,110 करोड़, LIC से लेकर ब्लैकरॉक तक ने लगाया दांव

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इससे पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को ₹1,119 प्रति शेयर के भाव पर 7.24 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.

2 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

22 hours ago