✕

होम / बिजनेस / चुनाव अमेरिका में हुए चहका हमारा बाजार, आज कहां मिल सकती है कल वाली फीलिंग?

चुनाव अमेरिका में हुए चहका हमारा बाजार, आज कहां मिल सकती है कल वाली फीलिंग?

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं. यह पहले से ही माना जा रहा था कि ट्रंप की जीत पर शेयर बाजार में उछाल देखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार कल गिरावट को पीछे छोड़ते हुए तेजी के साथ बंद हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से हमारा बाजार भी उत्साहित नज़र आया. खासकर, आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में अच्छी-खासी बढ़त दर्ज हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों सेंसेक्स  901.50 अंकों के उछाल के साथ 80,378.13 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 270.75 अंक बढ़कर 24,484.05 पर पहुंच गया. हालांकि, इस तेजी के बावजूद कुछ शेयर ऐसे भी रहे जिनमें गिरावट देखने को मिली. इसमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें दिख सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Gopal Snacks,  VST Tillers Tractors, Anant Raj, ADF Foods और eClerx Services में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के हैं आसार
इसी तरह, MACD ने Himatsingka Seide, Max Financial Services, EPL, Varun Beverages और Prime Securities पर मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. वैसे,  Himatsingka Seide के शेयर कल तेजी के साथ 161.65 रुपए पर बंद हुए थे. इस दौरान, EPL में 2.52%, Varun Beverages में 2.52% और Prime Securities में 3.26% का उछाल दर्ज हुआ. जबकि Max Financial Services में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई.

इन पर भी रखें नज़र
अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में आज EClerx Services, Piramal Pharma, Rainbow Kaynes Technology, Nuvama Wealth Management, Nalco, Coforge और Deepak Fertilisers का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र रखें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

बड़ी खबरें