✕

होम / बिजनेस / Stock Market: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक वाली फीलिंग दे सकता है आज इन शेयरों में निवेश!

Stock Market: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक वाली फीलिंग दे सकता है आज इन शेयरों में निवेश!

मंगलवार के बाद बुधवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस हफ्ते के लगातार 2 दिन शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ. मंगलवार के बाद बुधवार को भी बाजार में गिरावट आई. मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों से मिले मिलेजुले संकेतों के चलते हमारा स्टॉक मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 27.09 अंक टूटकर 73876.82 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 18.65 अंकों की नरमी के साथ 22434.65 अंक पर पहुंच गया. बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए IDBI Bank, PNB, Laurus Labs, HLE Glascoat, Indigo Paints और Rallis India में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है और ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने P&G और Caplin Point में मंदी के संकेत दिए हैं. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

ये भी पढ़ें - कोई नहीं है टक्कर में: 2027 तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत, ये रहा पूरा गणित

इनमें मजबूत खरीदारी
वहीं, जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें PNB, JSW Energy, Cochin Shipyard, Laurus Labs, Linde India और NALCO शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. आज यानी 4 अप्रैल को सर्विसेज PMI का मार्च का फाइनल डेटा जारी किया जाएगा. यदि डाटा पॉजिटिव आता है, तो मार्केट को बूस्ट मिल सकता है. इसके उलट यदि डाटा नेगेटिव आता है, तो बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है. वैसे इस हफ्ते कुछ और महत्वपूर्ण डाटा भी जारी होंगे.  

कल का दिन है अहम
शुक्रवार, 5 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ब्याज दरों पर फैसला लेगी. केंद्रीय बैंक ने पिछली बैठक में रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा था. रिजर्व बैंक ने कुछ समय पहले महंगाई के नाम पर रेपो रेट में लगातार बढ़ोत्तरी की थी, जिसकी वजह से सभी तरह के लोन महंगे हो गए थे. इससे केवल नए लोन लेने वाले ही नहीं, बल्कि जिनके लोन पहले से चले आ रहे हैं वो भी प्रभावित हुए. उनकी EMI बढ़ गई. इसी दिन बैंकों के लोन और डिपॉजिट ग्रोथ के आंकड़े भी रिलीज होंगे.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 hour ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 hour ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

4 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

2 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.