होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

आज किन शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

स्टॉक मार्केट में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सोमवार को बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे हैवीवेट शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते बाजार में रौनक लौट आई. इस दौरान, BSE और NSE दोनों ही तेजी के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 367.47 अंक की उछाल के साथ 66,527.67 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 107.75 अंक चढ़कर 19,753.80 पर बंद हुआ. आज यानी मंगलवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज BLS International Services, IDFC First Bank, Ujjivan SFB, BEL और CSC में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि शेयर बाजार जोखिम के अधीन होता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इसमें RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ-साथ DCB Bank, UCO Bank, Equitas SFB और Samvardhana Motherson शामिल हैं.

इन पर रखें नजर
अब बात करते हैं उन कंपनियों के शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में LT Foods, BEML, Hindustan Copper और BLS International Services का नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब पहुंच गए हैं. उदाहरण के तौर पर LT Foods Ltd का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 183.60 रुपए है और ये शेयर 179.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह, BEML का 52 वीक का हाई लेवल 2,056.55 है और ये सोमवार को 10% से ज्यादा की उछाल के साथ 2,005 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. इसमें Viji Finance, MOS Utility UPL और JBF Industries का नाम शामिल है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

11 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.