✕

होम / बिजनेस / Stock Market: जेब न करनी हो ढीली, तो आज इन शेयरों से बनाए रखें दूरी 

Stock Market: जेब न करनी हो ढीली, तो आज इन शेयरों से बनाए रखें दूरी 

शेयर बाजार की चाल काफी हद तक इस हफ्ते जारी होने वाले आंकड़ों से निर्धारित होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए इस हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही. सोमवार को मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ. मजबूत वैश्विक संकेत और स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली के चलते बाजार ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 494.28 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर 74742.50 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 152.60 अंकों की उछाल के साथ 22666.30 पॉइंट्स के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.  

इनमें आ सकती है गिरावट
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए किसी भी शेयर पर तेजी का रुख नहीं दर्शाया है. हालांकि, कुछ शेयरों में मंदी के संकेत जरूर दिए हैं. PNC Infratech, Sundaram Finance, Nykaa, Exide Industries, AmaraRaja Batteries और Info Edge शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. PNC Infratech के शेयर कल शानदार तेजी के साथ 464.15 रुपए पर बंद हुए थे. सोमवार को यह शेयर 8.02% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. इसी तरह, Nykaa के शेयरों में भी 6.56% का उछाल देखने को मिला और यह 179.50 रुपए पर पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें - अनिल अंबानी की जुबां पर क्यों होगा बस यही तराना...'कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहो'?

इन पर बनाए रखें नजर
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Maruti Suzuki, M&M, Eicher Motors, Shriram Finance, Tata Steel और NTPC में निवेशकों का भरोसा कायम है. निवेशक लिवाल बने हुए हैं और इन शेयरों में मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. मारुति के शेयर सोमवार को तीन प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 12,835.05 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक यह शेयर 24.81% का रिटर्न दे चुका है. जबकि एक साल में यह आंकड़ा 50.38% है. M&M यानी Mahindra And Mahindra की बात करें, तो इसके लिए भी सोमवार अच्छा रहा. 2,080.90 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 22.17% ऊपर चढ़ चुका है. इन सबके साथ ही आज Hindustan Aeronautics, Bharat Electronics, Canara Bank, PNB, Indus Towers और NALCO के शेयरों पर भी नजर रखें.

आंकड़े निर्धारित करेंगे चाल
इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल कई कारणों से प्रभावित होगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक रुझानों के साथ-साथ आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों और कच्चे तेल के भाव से बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है. देश की कंपनियां इस सप्ताह चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों का ऐलान कर सकती हैं, सबसे पहले 12 अप्रैल को TCS के नतीजे सामने आएंगे. औद्योगिक उत्पादन और महंगाई के आंकड़े भी इसी दिन यानी 12 अप्रैल को घोषित होंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) अलर्ट हो गए हैं. ऐसे में उनसे किसी बड़े निवेश की उम्मीद बेहद कम है. बता दें कि गुरुवार को ईद-उल-फितर के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा. 
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago