होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश करने वालों पर मेहरबान हो सकती हैं लक्ष्मी!
Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश करने वालों पर मेहरबान हो सकती हैं लक्ष्मी!
शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 139.58 अंक टूटकर 65,655.15 के लेवल पर बंद हुआ. एक समय यह 246.93 अंक तक लुढ़क गया था, लेकिन फिर कुछ रिकवरी करने में सफल रहा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 37.80 अंक गिरकर 19,694 पर आ गया. बाजार में इस गिरावट की वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी भी रही. कल की गिरावट में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स जैसे कई हैवीवेट शेयर भी नरमी के साथ बंद हुए.
ये हैं MACD ने संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों पर नजर डालते हैं. MACD ने आज Dixon Tech, Tata Investment Corporation, Muthoot Finance, Birla Corp और HDFC AMC पर तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. इस उछाल से आप प्रॉफिट भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में नरमी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में Metro Brands, Piramal Enterprises, Easy Trip Planners, Castrol India, और Raymond का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें -मुद्दतों बाद TATA Group से आई IPO की खबर, अब बड़ा सवाल - पैसा लगाएं या नहीं?
इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें Trent, Tata Investment Corporation, Talbros Auto और Bharti Airtel शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. ट्रेंट की बात करें, तो कल गिरावट वाले बाजार में भी ये शेयर करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,624 रुपए पर पहुंच गया था. पिछले छह महीनों में इसने अपने निवेशकों को 75.37% का रिटर्न दिया है. उधर, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी निर्मित हो रहा है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इस लिस्ट में आज Rajesh Exports के साथ-साथ Sheetal Cool Projects और IRM Energy शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स