होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों का करें स्वागत और किनसे बनाएं दूरी? यहां देखें लिस्ट पूरी
Stock Market: आज किन शेयरों का करें स्वागत और किनसे बनाएं दूरी? यहां देखें लिस्ट पूरी
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 275.62 अंक की उछाल के साथ 65,930.77 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 427.21 अंक चढ़ गया था, लेकिन फिर इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करता रहा. निफ्टी 89.40 अंक चढ़कर 19,783.40 के लेवल पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
समझें MACD का रुझान
सबसे पहले MACD के संकेतों के बारे में समझते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Metro Brands, Adani Wilmar, Affle (India), KPR Mill, Suven Pharma और Avanti Feeds में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि आज इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजर में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Jindal Saw, Minda Corp, Gillette India, Galaxy Surfactants, Delhivery और Vedant Fashions का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें - जिस डील की वजह से Tech Mahindra के शेयरों में आया उछाल, क्या है वो?
इनमें मजबूत खरीदारी
अब चलिए उन शेयरों की बात करते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Sun Pharma, Titan Company, Hero MotoCorp, Bajaj Auto, Bharti Airtel, Apollo Hospital और HCL Tech, वो शेयर हैं जिनमें निवेशकों का भरोसा कायम है. मजबूत खरीदारी तब निर्मित होती है जब निवेशक बिकवाल के बजाये खरीदार बन जाते हैं. सन फार्मा के शेयर कल 1.30% की बढ़त के साथ 1,203.40 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले छह महीने में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 28.37% का रिटर्न दिया है. वहीं, 2 शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. Rajesh Exports और Alkyl Amines में निवेशकों की दिलचस्पी पहले जैसी नहीं है. इसलिए इनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स