✕

होम / बिजनेस / Stock Market: होली के बाद भी क्या बाजार में बिखरेगा हरा रंग? कुछ देर में चल जाएगा पता

Stock Market: होली के बाद भी क्या बाजार में बिखरेगा हरा रंग? कुछ देर में चल जाएगा पता

शेयर बाजार पिछले हफ्ते तेजी के साथ बंद हुआ था. इस हफ्ते बाजार की चाल कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए नए सप्ताह की शुरुआत एक दिन देर से हो रही है, क्योंकि सोमवार को होली (Holi) के उपलक्ष्य में मार्केट बंद रहा. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.75 अंक चढ़कर 72,831.94 पर बंद हुआ था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 84.80 की बढ़त के साथ 22,096.75 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज यानी मंगलवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.  

ये हैं खबरों वाले शेयर
MACD के संकेतों के बारे में जानने से पहले, उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जो किसी न किसी वजह से खबरों में हैं. इसमें पहला नाम है मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने MSKVY Nineteenth Solar SPV और MSKVY Twenty-Second Solar SPV में 100% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. इसका असर आज कंपनी के स्टॉक पर देखने को मिल सकता है. इसी तरह, डॉ. रेड्डीज लैब ने अमेरिकी दवा कंपनी Pharmazz Inc के साथ एक लाइसेंस एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत कंपनी भारत में Centhaquine को कमर्शलाइज करेगी. इस कदम का कंपनी के शेयरों पर कुछ न कुछ असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें - FPI का जोश हाई, मार्च में किया अब तक इतने करोड़ का निवेश, जानिए क्या रही वजह?

ये हैं MACD के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Craftsman Automation, Mankind Pharma, Motilal Oswal Financial Services, Cholamandalam Financial Holdings और Ratnamani Metals and Tubes में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने LTIMindtree में गिरावट के संकेत दिए हैं. लिहाजा इसमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

ऐसी रहेगी बाजार की चाल  
इस सप्ताह बाजार में सिर्फ तीन कारोबारी सत्र ही होंगे. यानी आप केवल तीन दिन ही ट्रेडिंग कर पाएंगे. सोमवार को होली के चलते शेयर बाजार में छुट्टी थी और शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर भी अवकाश रहेगा. बाजार की चाल की बता करें, तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा वित्त वर्ष का अंतिम सप्ताह होने की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उनके अनुसार, छुट्टियों के चलते इस सप्ताह कम कारोबारी सत्र आयोजित होने हैं. डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इसके अलावा, अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े और अन्य प्रमुख आर्थिक आंकड़े भी बाजार की चाल निर्धारित करेंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

12 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

15 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.