होम / बिजनेस / Stock Market: कल बाजार में आई थी बहार, क्या आज भी रहेगा जोश हाई?
Stock Market: कल बाजार में आई थी बहार, क्या आज भी रहेगा जोश हाई?
भाजपा की प्रचंड जीत से सोमवार को शेयर बाजार भी गुलजार हो गया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कल तेजी के साथ बंद हुए थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने शेयर बाजार (Stock Market) को ऐसा बूस्ट दिया कि वो रिकॉर्ड हाई लेवल पर जाकर बंद हुआ. सोमवार को बाजार में पैसा लगाने वालों के चेहरे खिले हुए नजर आए. खासतौर पर फाइनेंशियल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 1383 अंक की उछाल के साथ 68,865 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 418.90 अंक मजबूत होकर 20,686.80 पर पहुंच गया. आज भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज यानी मंगलवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों पर नजर डालते हैं. MACD ने आज बैंकिंग सेक्टर के SBI, PNB, UCO Bank और Canara Bank के साथ ही REC, और Bajaj Finance पर तेजी का रुख दर्शाया है. एसबीआई की बात करें, तो कल इसमें 4.22% की तेजी दर्ज की गई और बैंक का शेयर 595.90 रुपए पर बंद हुआ. वहीं पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB के शेयर करीब 4 प्रतिशत उछलकर 83.85 रुपए पर पहुंच गए. इसी तरह, UCO Bank के शेयरों में 4.34% और Canara Bank के शेयरों में 4.31% की तेजी देखने को मिली. आज इन भी स्टॉक में तेजी की संभावना है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें - सरकारी बैंकों में पैसा लगाने वालों को मिला उम्मीद से ज्यादा, उछाल पर Nifty PSU Bank
इनमें है मजबूत खरीदारी
MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में IRB Infra Developers, Balkrishna Industries, Blue Star, Devyani International, Vijaya Diagnostic और EIH का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि इन शेयरों में बिकवाली के बजाये लिवाली हावी है. निवेशकों का इन स्टॉक्स में भरोसा बना हुआ है. इस लिस्ट में, BPCL, Eicher Motors, ONGC, L&T, Bajaj Auto, Coal India और UltraTech Cement शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स