होम / बिजनेस / Stock Market: इन शेयरों पर दांव लगाकर करें नए दिन की शुरुआत, तेजी के मिले हैं संकेत

Stock Market: इन शेयरों पर दांव लगाकर करें नए दिन की शुरुआत, तेजी के मिले हैं संकेत

शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह अच्छा रहा. शुक्रवार को भी बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 178.58 अंकों की मजबूती के साथ 72,026.15 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 52.20 अंक चढ़कर 21,710.80 के लेवल पर पहुंच गया था. Sensex की कंपनियों में L&T, TCS, HCL, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, Wipro के साथ-साथ बैंकिंग सेक्टर के एक्सिस बैंक, ICICI  बैंक मुनाफे में रहे. जबकि एशियन पेंट्स, JSW स्टील, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में नरमी देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है मजबूती
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Jyothy Labs, Zomato, Finolex Industries, Amber Enterprises, Nippon Life AMC और Torrent Power में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है और दांव लगाकर आप मुनाफा कमाने की संभावना को बढ़ा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. बता दें कि Zomatoके शेयर शुक्रवार को करीब तीन फीसदी की बढ़त के साथ 133.50 रुपए पर बंद हुए थे. 

इनमें आ सकती है गिरावट
इसी तरह, MACD ने Apollo Tyres, Tanla Platforms, Bharat Dynamics, Indian Oil Corporation, SKF India और Persistent Systems में मंदी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. हालांकि, Apollo Tyres का शेयर शुक्रवार को करीब 3 प्रतिशत की उछाल के साथ 460.85 रुपए पर बंद हुआ था. Tanla Platforms, Bharat Dynamics, Indian Oil, SKF India के साथ-साथ Persistent Systems में भी बीते कारोबार दिन तेजी देखने को मिली थी. 

इन पर भी रखें बाजार
अब चलिए ये भी जान लेते हैं कि कौनसे शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में Bajaj Auto, Adani Ports, Power Grid, ONGC, Bharti Airtel, Tata Consumer Products और Titan शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपने 52 हफ्तों के हाई लेवल को छू लिया है. दरअसल, इनमें निवेशकों का भरोसा कायम है, वो बिकवाल के बजाए लिवाल बने हुए हैं और शेयरों में मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. लिहाजा, इन स्टॉक्स पर भी नजर बनाए रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

22 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago