होम / बिजनेस / Stock Market: इस हफ्ते कमाई का आज है आखिरी दिन, इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

Stock Market: इस हफ्ते कमाई का आज है आखिरी दिन, इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को फिर गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, गिरावट पहले जितनी बड़ी नहीं थी. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 64.66 अंक फिसलकर 66,408.39 के लेवल पर पहुंच गया. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स तेजी के साथ खुला था, लेकिन बाद में तेजी गिरावट में तब्दील हो गई. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.35 अंक लुढ़ककर 19,794 पर बंद हुआ. एक्सपर्ट्स के अनुसार, IT सेक्टर के शेयरों में कमजोर रुख के चलते बाजार में नरमी बनी रही. TCS के बुधवार को आए तिमाही नतीजे निवेशकों को खुश नहीं कर सके और कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुआ. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में नरमी का रुख दर्शाया है. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में Chambal Fertilisers, Nippon Life AMC, NBCC, Keystone Realtors, KSB और IGL का नाम है. Chambal Fertilisers की बात करें, तो कल के गिरावट वाले बाजार में भी इस शेयर ने 2.76% की छलांग लगाकर 292.35 रुपए का स्तर छू लिया. इसी तरह, Nippon Life India Asset Management के शेयरों में भी गुरुवार को 8.08% की शानदार तेजी आई. ये शेयर 379 रुपए के भाव पर मिल रहा है. तेजी के संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की संभावना बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इन पर भी बनाए रखें नजर
अब जानते हैं कि MACD ने किन शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. आज Abbott India, Aurobindo Pharma और Aavas Financiers के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. Aurobindo Pharma को छोड़कर बाकी दोनों शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए थे. MACD के संकेतों के इतर कुछ स्टॉक्स ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इसका मतलब है कि निवेशकों का इन शेयरों में विश्वास मजबूत हुआ है और वो इनमें पैसा लगा रहे हैं. इस लिस्ट में Network18 Media के अलावा, Nippon Life AMC, GAIL, Motilal Oswal, NMDC, MMTC और Vijaya Diagnostic शामिल हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी बनता दिखाई दे रहा है. यानी निवेशक इन स्टॉक्स को रखने के बजाए बेचने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसमें V Mart Retail और Rajesh Exports शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

13 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

16 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

16 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

10 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

13 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

12 hours ago