होम / बिजनेस / आज कौनसे शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है मंगलकारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
आज कौनसे शेयरों पर दांव लगाना हो सकता है मंगलकारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
शेयर बाजार कल मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही. मार्केट में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. एक कहावत है न - अंत भला, तो सब भला. इसलिए बाजार के प्रदर्शन को अच्छा करार दिया जा सकता है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 31.68 अंकों की बढ़त के साथ 72,271.94 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह रिकॉर्ड स्तर 72,561.91 अंक तक गया था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 10.50 अंक के मामूली उछाल के साथ 21,741.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, नेस्ले, HCL टेक्नोलॉजीज, Wipro, ITC और TATA Motors के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे.
MACD के ये हैं संकेत
अब चलिए MACD के संकेतों के बारे में जानते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें, तो मंगलवार को Vdafone Idea, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च, सीईएससी, फोर्टिस हेल्थकेयर, LIC और अशोक लीलैंड के शेयरों में तेजी आ सकती है. जिसका मतलब है कि आपके लिए इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. वहीं, मंदी के संकेत वाले शेयरों में SBI कार्ड, इन्फो एज, सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, स्वान एनर्जी और L&T शामिल हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार ने नए साल के पहले दिन धीमी शुरुआत की. PSU बैंकों और आईटी शेयरों ने बढ़त बनाई और सूचकांक को नुकसान से बाहर निकालने में मदद की. उनके मुताबिक, डेली चार्ट पर निफ्टी ने ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का संकेत देता है. बियरिश डाइवर्जेंस की संभावना मौजूद है और यदि इसकी पुष्टि होती है, तो 21,500 तक का करेक्शन देखने को मिल सकता है. वहीं, यदि निफ्टी 21,800 से ऊपर से जाकर मजबूती दिखाता है, तो फिर इसमें और तेजी आएगी. चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता भी तय दिख रही है, जिससे बाजार में मजबूती आ सकती है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स