✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव के साथ मुस्कुराते हुए कहें सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को गुडबाय

इन शेयरों पर दांव के साथ मुस्कुराते हुए कहें सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को गुडबाय

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए यह सप्ताह अब तक अच्छा रहा है और आज यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार के हरे निशान पर कारोबार करने की उम्मीद है. कुछ चुनिंदा सेक्टर्स, खासतौर पर बैंक और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों में तेजी ने कल बाजार को मजबूती प्रदान की. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 126.21 अंकों की बढ़त के साथ 81,867.55 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 59.75 अंक चढ़कर 25,010.90 के लेवल पर पहुंच गया.  चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Bajaj Steel Industries, Bayer Cropscience, Awfis Space Solutions,  Shilchar Technologies, Indo Tech Transformers और Trent के भाव आज चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए कमाई का मौका भी बन सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Dr Lal PathLabs, Hawkins Cookers, Avenue Supermarts, Aurionpro Solutions और DOMS Industries के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर
अब जानते हैं उन शेयरों के बारे में जिनमें शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Lloyds Metals, Minda Corporation, Jubilant Phramova, Adani Energy Solutions,  Firstsource, Phillips Carbon और Nuvama Wealth Management का नाम शामिल है. इनके अलावा, आज अडानी पोर्ट्स और Zomato के स्टॉक पर भी नजर बनाए रखें. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports & SEZ) को चालू वित्तवर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में ज़बरदस्त मुनाफा हुआ है. कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 47.2% बढ़कर 3,113 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसी तरह, रिवेन्यु 11.34 प्रतिशत उछाल के साथ 6,956.32 करोड़ रुपए रहा. वहीं, Zomato का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 2 करोड़ रुपए से उछलकर 253 करोड़ रुपए पहुंच गया. इन नतीजों का कंपनियों के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago