होम / बिजनेस / क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज खुल रहा है बाजार, इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज खुल रहा है बाजार, इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

शेयर बाजार बीते शुक्रवार के बाद सीधे आज खुल रहा है. शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश था और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 241.86 अंकों की उछाल के साथ 71,106.96 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 94.35 अंक चढ़कर 21,349.40 के लेवल पर पहुंच गया. सोमवार यानी कल क्रिसमस की छुट्टी के कारण शेयर मार्केट बंद था, लिहाजा मार्केट के लिए नए सप्ताह की शुरुआत आज से हो रही है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Patanjali Foods, Piramal Pharma, Concord Biotech, Apar Industries और GAIL का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों के भाव उछल सकते हैं और आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Karur Vysya Bank, V I P Industries, Rainbow Children's Medicare और Brightcom Group में आज नरमी देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

ये भी पढ़ें - इस साल स्‍टार्टअप फंडिंग में आई ऐसी कमी कि इतनी गिर गई भारत की रैंकिंग

इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जो किसी न किसी वजह से फोकस में रह सकते हैं. इसमें अडानी ग्रीन एनर्जी और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने डिज्नी के साथ एक नॉन-बाइंडिंग एग्रीमेंट किया है. इसके तहत स्टार इंडिया और वायकॉम18 के मर्जर से एक नई कंपनी बनाई जाएगी जो देश की सबसे बड़ी मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी होगी. इस कंपनी में रिलायंस की 51% और डिज्नी की 49% हिस्सेदारी होगी. जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी ने 1,799 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ बिजली खरीद समझौता किया है. अडानी ग्रीन ने इसकी जानकारी सोमवार को दी है. ऐसे में आज उसके शेयरों पर कुछ न कुछ असर जरूर देखने को मिल सकता है. इस पूरे सप्ताह बाजार की चाल की बात करें, तो जानकारों का कहना है कि घरेलू स्तर पर कोई भी प्रमुख उत्प्रेरक न होने से बाजार के सीमित दायरे में ही रहने की संभावना है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

3 minutes ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

3 minutes ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.