होम / बिजनेस / Stock Market: आज कहां लगाएं दांव और किनसे बनाएं दूरी, तुरंत देख लें ये लिस्ट पूरी

Stock Market: आज कहां लगाएं दांव और किनसे बनाएं दूरी, तुरंत देख लें ये लिस्ट पूरी

शेयर बाजार में कल गिरावट देखने को मिली. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले छह सत्रों से चली आ रही तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया. विदेशी बाजारों में मिले-जुले रुझान और मुनाफावसूली के चलते घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त गंवाते हुए गिरावट के साथ बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्‍स 434.31 अंक गिरकर 72623.09 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 141.90 अंक फिसलकर 22055.05 के लेवल पर बंद हुआ. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 नुकसान में रहीं. जबकि निफ्टी की 50 कंपनियों में 37 नुकसान में रहीं. 

इनमें हैं तेजी और मंदी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने HFCL, Clean Science & Technology, ABB India, Sunteck Realty, Alembic Pharma और FDC में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है और आपकी मुनाफा कमाने की इच्छा पूरी हो सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, NCC, Cipla, KEC International, Relaxo Footwear, Colgate-Palmolive और Prism Johnson में MACD ने मंदी के संकेत दिए हैं. लिहाजा इन स्टॉक्स में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें दिख रही मजबूत खरीदारी 
वहीं, ICICI Bank, SBI, M&M, Apollo Hospitals, RIL, Power Grid और Grasim Industries ऐसे शेयर हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. कल गिरावट वाले बाजार में भी आईसीआईसीआई बैंक के शेयर करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,049.35 रुपए पर बंद हुए. इसी तरह, SBI करीब 2% की उछाल के साथ 772.05 रुपए पर पहुंच गया. Mahindra And Mahindra भी फायदे वाले शेयरों में शामिल रहा. बुधवार को इस स्टॉक में 0.23% अंकों की बढ़त आई और यह 1,858 रुपए पर बंद हुआ. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और पावर ग्रिड नुकसान में रहे. Grasim Industries भी तेजी वालों की लिस्ट का हिस्सा रहा. इसमें 0.22% का उछाल देखने को मिला. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

10 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

11 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

12 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

11 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

7 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

8 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

10 hours ago