होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश बिखेर सकता है चेहरे पर मुस्कान, बनाए रखें नजर!

Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश बिखेर सकता है चेहरे पर मुस्कान, बनाए रखें नजर!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के चेहरे बुधवार को भी लिखे रहे. मार्केट तेजी से भागता रहा और सेंसेक्स एवं निफ्टी छलांग लगाते हुए अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 701.63 अंक उछलकर 72,038.43 पॉइंट्स के अपने अब तक के सबसे उच्चस्तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 213.40 अंकों की बढ़त के साथ 21,654.75 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

इनमें दिखाई दे सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में Kalyan Jewellers, Laxmi Organic Industries, Gland Pharma, Grindwell Norton, Bombay Burmah और JK Paper का नाम शामिल है. लक्ष्मी ऑर्गनिक के शेयर कल करीब दो फीसदी की बढ़त के साथ 293.95 रुपए पर बंद हुए थे. ग्लैंड फार्मा में तो बुधवार को तीन प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिली. ये शेयर 1,948.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ग्राइंडवेल नॉर्टन, बॉम्बे Burmah और JK पेपर भी कल फायदे में रहे. आज भी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि आपके लिए इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें - इन IT कंपनियों में छिड़ी 'पोचिंग वॉर', Infosys ने लेटर लिखकर जताया विरोध!

इनमें है मजबूत खरीदारी 
MACD ने Sundaram Finance, Oracle Financial Services, Sharda Cropchem, Bajaj Finance, IOB और Piramal Enterprises में आज मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है, लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Bajaj Auto, JSW Steel, Hindalco, Tata Motors, Tata Consumer Products, UltraTech Cement और IndusInd Bank शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि इन शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा कायम है और वो बिकवाल के बजाये लिवाल बने हुए हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.