✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले दिन इन शेयरों में निवेश से मिल सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग!  

सप्ताह के पहले दिन इन शेयरों में निवेश से मिल सकती है 'अच्छे दिन' वाली फीलिंग!  

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला हफ्ता शानदार रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 1658.15 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 487.25 अंकों की बढ़त देखी गई. अकेले शुक्रवार को ही Sensex 969.55 अंक चढ़कर 71,483.75 के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ. यह पहला मौका था जब सेंसेक्स 71,000 पॉइंट्स के पार बंद हुआ. इसी तरह, निफ्टी 273.95 अंकों के उछाल के साथ 21,456.65 के नए शिखर पर पहुंच गया. शेयर बाजार में इस तेजी के कई कारण हैं, जैसे कि अमेरिका से ब्याज दरों को लेकर आई खबर और विदेशी निवेशकों का हमारे बाजार में जमकर पैसा लगाना. चलिए जानते हैं कि आज यानी सोमवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये हैं खबरों वाले Stocks
MACD के संकेतों को जानने से पहले, उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जो अपनी आर्थिक गतिविधियों के हालते फोकस में रह सकते हैं. इस लिस्ट में  Lupin, Mazagon Dock Shipbuilders और Mankind Pharma का नाम शामिल है. दरअसल, फार्मा कंपनी Lupin को एक नई दवा के लिए अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी मिल गई है. वहीं, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के तीन जहाज बनाने के लिए यूरोपीय कस्टमर के साथ 4.2 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की खबर है. जबकि मैनकाइंड फार्मा ने Actimed Therapeutics में 1.29% हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील के बाद कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 10.19% हो जाएगी. 

MACD का ये है रुझान 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. तेजी के संकेत वाले शेयरों की लिस्ट में Teamlease Services, Kaynes Technology, Godawari Power, Zensar Technologies, Amber Enterprises और SKF India शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है और इस उछाल से आप मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, मंदी के संकेत वाले स्टॉक्स में UTI AMC, Prince Pipes and Fittings, EIH, AIA Engineering और Gland Pharma का नाम है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

20 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago