होम / बिजनेस / Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश से तबीयत हो सकती है हरी
Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश से तबीयत हो सकती है हरी
शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन गुरुवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार के बड़े झटके के बाद गुरुवार को कुछ संभालता नजर आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 358.79 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 70,865.10 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 104.90 अंक उछलकर 21,255.05 के लेवल पर पहुंच गया. बुधवार को सेंसेक्स नुकसान में खुला और 585.92 अंक तक लुढ़क गया, लेकिन लेकिन दोपहर के कारोबार में इसमें रफ्तार पकड़ी और तेजी के साथ बंद हुआ. जानकरों का कहना है कि HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार को मजबूती मिली है. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रहा सकते हैं.
इनमें आ सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों के बारे में जानते हैं. इस लिस्ट में Supreme Industries, ONGC, Tata Consumer और Vijaya Diagnostic का नाम शामिल है. Oil and Natural Gas Corporation यानी ONGC के शेयर कल बढ़त के साथ 203.25 रुपए पर बंद हुए थे. इसी तरह, Tata Consumer Products के शेयर भी कल उछाल के साथ 978.65 रुपए पर बंद हुए. आज भी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें - IPO के कद्रदानों के लिए अच्छी खबर, इन 3 कंपनियों को भी SEBI से मिल गई मंजूरी
इन पर भी बनाए रखें नजर
MACD ने NMDC, TV18 Broadcast, SJVN, Gland Pharma और Cochin Shipyard में मंदी के संकेत दिए, यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. अब चलिए उन शेयरों पर भी नजर डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Shyam Metalics, Hindustan Copper, Aurobindo Pharma, Cyient, GE Shipping, Metropolis Health और Torrent Pharma का नाम शामिल है. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. लिहाजा इन शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स