होम / बिजनेस / Stock Market: मंगल दे गया बड़ी चोट, आज इन शेयरों पर दांव लगाने से भरेंगे घाव!

Stock Market: मंगल दे गया बड़ी चोट, आज इन शेयरों पर दांव लगाने से भरेंगे घाव!

शेयर बाजार में कल कत्लेआम देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ साबित नहीं हुआ. बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही गिरावट उस पर हावी हो गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,053 अंक लुढ़ककर 71,000 अंक के नीचे आ गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 330.15 अंकों की गिरावट के साथ 21,241.65 पर पहुंच गया. वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और एचडीएफसी बैंक एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार दबाव में आ गया. वहीं, ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर करीब 33% लुढ़क गए. सोनी के प्रस्तावित विलय समझौता रद्द होने की वजह से कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD दिए हैं ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए ICICI Lombard, Persistent Systems, L&T Tech, LTIMindtree, Aster DM Healthcare और Minda Corporation में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है, यानी आपके पास दांव लगाकर मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने  ICICI Bank, Sun Pharma, Natco Pharma, Lupin, Torrent Power और Cummins India के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी आज रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Apollo Hospital, Cipla, Power Grid, Bharti Airtel और Hero MotoCorp का नाम शामिल है. मजबूत खरीदारी से मतलब है कि निवेशकों का इन शेयरों में विश्वास कायम है और वो बिकवाल के बजाये लिवाल बने हुए हैं. सिप्ला के शेयर कल गिरावट वाले बाजार में भी 6.97% की बढ़त के साथ बंद हुए थे. पवार ग्रिड को छोड़कर इस लिस्ट में शामिल सभी शेयर कल तेजी के साथ बंद हुए थे. वहीं, कुछ स्टॉक ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. इनका नाम है VIP Industries, Zee Entertainment Enterprises, HUL, HDFC Bank, Navin Fluorine और Vedant Fashions.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

12 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

12 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

13 hours ago