होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार की चाल का तो नहीं पता, लेकिन इन शेयरों में उछाल के जरूर हैं संकेत

Stock Market: बाजार की चाल का तो नहीं पता, लेकिन इन शेयरों में उछाल के जरूर हैं संकेत

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर बताना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी की संभावना बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए साल में शेयर बाजार का मिजाज ठीक नहीं चल रहा है. मंगलवार के बाद बुधवार को भी मार्केट में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 535.88 अंक फिसलकर 71,356.60 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 588.51 अंक तक लुढ़क गया था, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 148.45 अंकों की गिरावट के साथ 21,517.35 पर पहुंच गया. आज यानी गुरुवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. MACD की मानें, तो आज HPCL, Alok Industries, Alembic Pharma, Suven Pharma, Vaibhav Global और Symphony में तेजी आ सकती है. यानी इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं और उनमें निवेश आपको मुनाफा कमाकर दे सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. HPCL यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर कल करीब 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे. दरअसल, जैसे ही सरकार ने यह स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है, उसके बाद से ऑयल कंपनियों के शेयरों में उछाल आ गया.

ये भी पढ़ें - Petrol के दामों में कमी की उम्मीद छोड़ दीजिए, राहत देने के मूड में नहीं Modi सरकार

आज इन पर भी रखें नजर 
MACD ने जिन शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है, उसमें Chola Investment & Finance, HLE Glasscoat, Quess Corp, Sundram Fasteners, IDFC, और Bayer Cropscience शामिल हैं. हालांकि, इन सभी शेयरों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली थी. Bayer CropScience के स्टॉक में जहां 1 प्रतिशत का उछाल आया था. वहीं, Chola Investment के शेयर करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,240 रुपए पर बंद हुआ. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Adani Ports, Bajaj Auto, Cipla, Apollo Hospital, Divis Labs और Sun Pharma शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. लिहाजा इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago