✕

होम / बिजनेस / Stock Market: इन शेयरों में निवेश के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, बन जाएगा दिन! 

Stock Market: इन शेयरों में निवेश के साथ करें सप्ताह की शुरुआत, बन जाएगा दिन! 

शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह अच्छा रहा था. आज भी कुछ शेयरों में तेजी एक संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले हफ्ते हरे निशान पर बंद हुआ. बुधवार को जहां बाजार में जबरदस्त तेजी आई. वहीं गुरुवार को भी BSE और NSE में मामूली बढ़त दर्ज की गई. शुक्रवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मार्केट बंद था. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, JSW स्टील, एशियन पेंट्स, ITC और नेस्ले ने इस दौरान बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया. जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड में गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के संकेत
सबसे पहले बात MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Zee Entertainment Enterprises, Concord Biotech, Infibeam Avenues, Alok Industries, Chambal Fertilisers और Century Textiles में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. ऐसे में आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने NCC, Piramal Enterprises, Triveni Turbine, KEC International, IGL और Allcargo Logistics पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें - उड़ान भर रहे TATA के शेयरों की क्या थमेगी रफ्तार? इस खबर से उठे सवाल

इन पर भी रखें नजर
अब बात उन शेयरों की, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Steel के साथ-साथ Tata Consumer Products, Bajaj Auto, Bharti Airtel, Sun Pharma, Power Grid और SBI शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन टाटा स्टील के शेयर करीब 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 157.05 रुपए पर पहुंच गए थे. इस साल अब तक ये शेयर 12.30% का रिटर्न दे चुका है.  टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बात करें तो इसके शेयर भी पिछले हफ्ते करीब 4 फीसदी उछाल के साथ 1,265 रुपए पर पहुंच गए थे. इसी तरह, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एसबीआई के शेयर भी मुनाफे में रहे थे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.