होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर करें 2024 की शुरुआत, साल के पहले ही दिन भर जाएगी जेब!

इन शेयरों पर दांव लगाकर करें 2024 की शुरुआत, साल के पहले ही दिन भर जाएगी जेब!

शेयर बाजार की चाल का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बीता साल यानी 2023 शानदार रहा. इस दौरान, BSE और NSE ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में 11,399.52 अंकों का उछाल दर्ज किया गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी में भी 3,626.1 अंकों की मजबूती आई. हालांकि, 2023 के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जरूर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 170.12 अंक लुढ़ककर 72,240.26 और निफ्टी 47.30 अंकों के नुकसान के साथ 21,731.40 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये हैं खबरों वाले शेयर
सबसे पहले बात करते हैं खबरों वाले शेयरों की, यानी वे शेयर जो किसी न किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं. इस लिस्ट में Grasim Industries, Karur Vysya Bank, Bondada Engineering, Dr Reddy's Laboratories और SBI Cards & Payment Services शामिल हैं. करूर वैश्य बैंक इसलिए चर्चा में है, क्योंकि RBI ने ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी को इस बैंक में 9.95% हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति दे दी है. वहीं, ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने गुजरात के भरूच में सालाना 1.23 लाख टन अतिरिक्त क्षमता वाली मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत की है. फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज की स्टेप डाउन सब्सिडियरी ने इजरायल की एक कंपनी में 10,14,442 प्रीफर्ड A-1 शेयरों के साथ 6.46% हिस्सेदारी खरीद ली है. इसी तरह, एसबीआई कार्ड्स एवं पेमेंट सर्विसेज के शेयरहोल्डर्स ने नितिन चुघ की नॉमिनी डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी है. इन सभी गतिविधियों का कंपनियों के शेयरों पर असर पड़ सकता है, लिहाजा निगाह बनाए रखें. 

MACD ने दिए हैं ये संकेत 
अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. MACD ने  Olectra Greentech, Vodafone Idea, Sun Pharma Advanced Research, GMR Infra और ZF Commercial Vehicle Control Systems India के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि आज इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Supreme Industries, Coforge, L&T, Birlasoft, Syrma SGS Technology और Century Plyboards का नाम शामिल है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें.
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का अगस्त निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर, व्यापार घाटा घटा

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और कपड़ा क्षेत्र ने निर्यात को गति दी, जबकि अगस्त में सोने का आयात सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटा.

5 hours ago

भारत-चीन के बीच व्यापार वार्ता शुरू, द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन दूर करने पर जोर

भारत यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म के लागू होने को लेकर भी अपने निर्यातकों को तैयार कर रहा है. यह तैयारी भारत-EU व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले की जा रही है.

5 hours ago

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5%, ग्रामीण रोजगार में सुधार का असर

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. बेरोजगारी दर में यह कमी मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटने के कारण आई, जबकि महीने के दौरान शहरी बेरोजगारी दर लगभग स्थिर रही.

5 hours ago

ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड से FY30 तक 10,000 करोड़ रुपये जुटा सकते हैं शहरी निकाय: ICRA

FY27-FY30 के दौरान शहरी बुनियादी ढांचे के लिए 56 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की जरूरत का अनुमान

6 hours ago

वैश्विक व्यापार में BRICS की हिस्सेदारी करीब 25%, EEPC India ने समान व्यापार मानकों की मांग की

EEPC इंडिया के अनुसार, नियामकीय अड़चनों को कम करने से सदस्य देशों के बीच कारोबार और भारतीय निर्यातकों की बाजार पहुंच में सुधार हो सकता है.

6 hours ago


बड़ी खबरें

भारत-चीन के बीच व्यापार वार्ता शुरू, द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन दूर करने पर जोर

भारत यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म के लागू होने को लेकर भी अपने निर्यातकों को तैयार कर रहा है. यह तैयारी भारत-EU व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले की जा रही है.

5 hours ago

भारत का अगस्त निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर, व्यापार घाटा घटा

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और कपड़ा क्षेत्र ने निर्यात को गति दी, जबकि अगस्त में सोने का आयात सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटा.

5 hours ago

मार्च 2027 तक बैरियर-फ्री होंगे सभी टोल प्लाजा, बिना रुके कटेगा टोल: गडकरी

बैरियर-फ्री व्यवस्था में मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत टोल प्लाजा पर लगे कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे.

11 hours ago

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5%, ग्रामीण रोजगार में सुधार का असर

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. बेरोजगारी दर में यह कमी मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटने के कारण आई, जबकि महीने के दौरान शहरी बेरोजगारी दर लगभग स्थिर रही.

5 hours ago

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

5 hours ago