✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों पर लुटाएं प्यार और किनसे बनाएं दूरी? एक नजर देख लें ये लिस्ट पूरी 

आज किन शेयरों पर लुटाएं प्यार और किनसे बनाएं दूरी? एक नजर देख लें ये लिस्ट पूरी 

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को संभलता नजर आया. शुरुआत में बाजार लाल और हरे निशान के बीच झूलता दिखाई दिया, लेकिन बाद में बढ़त के साथ आगे बढ़ता रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 335.39 अंक चढ़कर 73097.28 और नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का निफ्टी 148.95 अंक मजबूत होकर 22146.65 पर पहुंच गया. इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स 906.07 अंक लुढ़ककर 72761.89 अंक पर बंद हुआ था. आज शुक्रवार है यानी शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Kalyan Jewellers, ITC और Solar Industries में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों पर दांव लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Tata Elxsi, Syrma SGS Technology, Jindal Stainless, V-Guard, Tejas Networks और CSB Bank में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है, लिहाजा निवेश को लेकर सावधान रहें.

ये भी पढ़ें - क्या होता है Pink Tax, जिसका जिक्र कर किरण मजूमदार-शॉ ने छेड़ दी बहस?

इनमें मजबूत खरीदारी 
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में एकमात्र Colgate-Palmolive (India) का नाम शामिल है. यह शेयर कल 4.18% की तेजी के साथ 2680 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने 5.80%, एक महीने में 3.48% और छह महीनों में 34.95% का रिटर्न दिया है. इस लिहाज से देखें, तो इस स्टॉक में पैसा लगाने वालों को कुछ न कुछ फायदा जरूर मिला है. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. IIFL Finance, Rajesh Exports, GMM Pfaudler, VIP Industries, Alkyl Amines और Campus Activewears वही शेयर हैं.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

19 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.