होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, तेजी के हैं संकेत

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, तेजी के हैं संकेत

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने की घोषणा के बाद इसमें गिरावट आने लगी. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का Sensex 723.57 अंक लुढ़ककर 71,428.43 पर पहुंच गया. एक समय इसमें 921.38 अंकों की गिरावट आ गई थी, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी करने में सफल रहा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 212.55 अंकों के नुकसान के साथ 21,717.95 के लेवल पर आ गया. बता दें कि RBI की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखा है. अब चलिए जानते हैं कि सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले MACD के संकेतों को जानते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Patanjali Foods, HFCL, HCL Tech, Trent, P&G Health और Alkem Labs में तेजी के संकेत दिए हैं. इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में आज आपके पास मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Usha Martin, Honeywell, Phillips Carbon, Marico, Policy Bazar और Birlasoft में मंदी के संकेत दिए हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें मजबूत खरीदारी
कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी भी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में BPCL, SBI, Coal India, ONGC, HCL Tech, TCS और Hero MotoCorp का नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. चलिए इन शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं इससे आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसनी होगी. BPCL यानी भारत पेट्रोलियम के शेयर कल 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 622.20 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 18.74% का रिटर्न दिया है. SBI के शेयर भी करीब 4% की उछाल के साथ 699.80 रुपए पर बंद हुए. कोल इंडिया करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 461 रुपए, ONGC 0.63% उछाल के साथ 273.60 रुपए, एचसीएल 1.9% की बढ़त के साथ 1,634.55 रुपए और हीरो मोटोकॉर्प 0.35% की मजबूती के साथ 4,810 रुपए पर बंद हुआ.
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

22 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

21 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

17 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

19 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

20 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

21 hours ago