होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन शेयरों पर लगाएं दांव?
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल, किन शेयरों पर लगाएं दांव?
शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Share Market) और गिरावट का रिश्ता लगातार मजबूत होता जा रहा है. गुरुवार ऐसा छठा कारोबारी सत्र था, जब मार्केट ने गोता लगाया. चिंता की बात ये है कि कुछ वक्त पहले तक आने वालीं छोटी गिरावट ने अब बड़ा रूप ले लिया है. कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ 63,148 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 264.90 अंक लुढ़ककर 18,857 पर आ गया. पिछले 6 सत्रों में आई गिरावट से निवेशकों के एक ही झटके में 22 लाख करोड़ रुपए से अधिक स्वाहा हो गए हैं. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज क्या संकेत दिए हैं. MACD ने Aster DM Health और Anupam Rasayan India में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. ऐसे में इनमें निवेश करके आप मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने इसी तरह कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. यानी आज Minda Corp, Rallis India, Sonata Software, Bharat Dynamics, Gujarat Alkine और Radico Khaitan में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें BSE के साथ-साथ Sonata Software और Prestige Estate शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. BSE के शेयर ने कल शुरुआती करोबार में करीब 5 प्रतिशत की गुरावत दर्ज की थी, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए यह करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,824 रुपए पर बंद हुआ. आखिरी में बिकवाली के दबाव वाले शेयरों पर नजर डालते हैं. इस लिस्ट में Adani Gas, Campus Activewears, Polyplex Corp, Aegis Logistics, UPL, V Mart Retail Aarti Industries शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स