होम / बिजनेस / Stock Market: नए साल के जश्न के लिए जेब को भारी बना देंगे ये शेयर, चूक न जाए मौका!
Stock Market: नए साल के जश्न के लिए जेब को भारी बना देंगे ये शेयर, चूक न जाए मौका!
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 229.84 अंकों की उछाल के साथ 71,336.80 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 364.33 अंक की तेजी हासिल कर चुका था, लेकिन बाद में कुछ गिरावट देखने को मिली. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 91.95 अंक चढ़कर 21,441.35 के लेवल पर पहुंच गया. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज जिन शेयरों में तेजी का संकेत दिया है, उसमें GAIL, Supreme Industries, Sona BLW Precision, Deepak Nitrite, Crisil और Britannia शामिल हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Finolex Cables, Finolex Industries, Adani Green, Rail Vikas Nigam, Polycab India और Indiabulls Housing Finance में आज नरमी देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें - Vivek Bindra की मुश्किलों में इजाफा करने वाले Maheshwer Peri को कितना जानते हैं आप?
इनमें है मजबूत खरीदारी
अब कुछ ऐसे शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Consumer Products, Coal India, आईटी कंपनी Wipro, Hindalco और ऑटो कंपनी Hero MotoCorp शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. विप्रो की बात करें, तो कल कंपनी का शेयर करीब डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 469.70 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 कारोबारी दिनों में यह शेयर 5.25% चढ़ चुका है. इसी तरह, कोल इंडिया का शेयर भी करीब एक प्रतिशत के उछाल के साथ 366 रुपए पर बंद हुआ था. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट की बात करें, तो मंगलवार को यह 1.38% की तेजी के साथ 1,006.50 रुपए पर पहुंच गया. इसी तरह, Hero MotoCorp में 2.65% और हिंडाल्को में 1.34% की तेजी आई थी.
टैग्स