होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह की शुरुआत, तेजी के मिल रहे हैं संकेत!

इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह की शुरुआत, तेजी के मिल रहे हैं संकेत!

शेयर बाजार में पिछले कुछ सत्रों से गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उड़ान भर रहा शेयर बाजार (Stock Market) इस समय गिरावट के दौर से गुजर रहा है. पिछले सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ था. घरेलू कारणों के साथ-साथ इस गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी रही. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 221.09 अंक फिसलकर 66,009.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी में 68.10 अंक गिरकर 19,674.25 के लेवल पर बंद हुआ. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है, उम्मीद है कि आज बाजार से कुछ पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रहा सकते हैं. 

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में Sapphire Foods, Power Finance Corporation, Rainbow Children's Medicare और Hudco का नाम शामिल है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, ने MACD ने Kotak Bank, Mahanagar Gas, Quess Corp, Tata Teleservices, Bosch और Route Mobile Ltd में गिरावट का रुख दर्शाया है.

इन पर भी रखें नजर
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में बैंकिंग सेक्टर के तीन शेयर - Union Bank of India, Indian Bank और Canara Bank के अलावा, Hudco, Gujarat Ambuja Exports P&G शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और कुछ उसकी तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. यूनियन बैंक का शेयर शुक्रवार को गिरावट वाले बाजार में भी करीब छह फीसदी की छलांग के साथ 101.60 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 6 महीनों में ये शेयर 63.74% का रिटर्न दे चुका है. जबकि एक साल में ये आंकड़ा 139.91% पहुंच गया है. बिकवाली के दबाव वाले शेयरों की बात करें, तो अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta के साथ-साथ Gujarat Gas और TCNS Clothing में काफी बिकवाली देखने को मिल रही है. 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.