होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव लगाकर पूरी हो सकती है मुनाफे की आस!
आज इन शेयरों पर दांव लगाकर पूरी हो सकती है मुनाफे की आस!
स्टॉक मार्केट में आज कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं. सोमवार को बाजार बढ़त के साथ हुआ था, लेकिन अडानी समूह की कई कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
सप्ताह का पहला कारोबारी दिन यानी सोमवार शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छा साबित हुआ. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दिनों हरे निशान पर बंद हुए. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 709.96 अंक की बढ़त के साथ 61,764.25 और निफ्टी 195.40 अंक चढ़कर 18,264.40 के लेवल पर पहुंच गया था. हालांकि, इस बढ़त वाले बाजार में भी अडानी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
MACD का रुझान
अब चलिए नजर डालते हैं उन शेयरों पर जिनमें आज मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक तेजी के संकेत हैं. इस लिस्ट में Tata Motors के साथ-साथ DLF, ONGC और Asian Granito शामिल हैं. MACD ने इसी के साथ कुछ शेयरों में गिरावट के संकेत भी दिए हैं. इस इंडिकेटर के अनुसार, Shree Renuka Sugars, Federal Bank, TCNS Clothing, Navneet Education और HBL Power Systems में गिरावट आ सकती है.
ऐसा है पिछला रिकॉर्ड
अब आइए तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं, इससे आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी होगी. टाटा मोटर्स के शेयर ने सोमवार को 4.92% की उछाल के साथ 500.55 रुपए पर बंद हुआ. इसका 52 वीक का हाई लेवल 502.30 रुपए है. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 4.00% और एक महीने में 8.51% रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, DLF का शेयर भी कल करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 435.50 रुपए पर पहुंच गया था. यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 440.40 के बेहद करीब है.
10% से ज्यादा की छलांग
ONGC यानी Oil and Natural Gas Corporation करीब तीन फीसदी की तेजी के साथ 164.70 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. ये शेयर भी अपने 52 वीक के हाई लेवल 167.35 रुपए के नजदीक पहुंच गया है. इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा है. रफ्तार भले ही धीमी हो, लेकिन बढ़त जारी है. वहीं, Asian Granito के शेयर में सोमवार 10.41% की बंपर बढ़त दर्ज की गई. 53.05 के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 9.49% चढ़ चुका है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स