✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र में BJP राज के संकेतों के बीच आज इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

महाराष्ट्र में BJP राज के संकेतों के बीच आज इन शेयरों में आ सकता है उछाल!

शेयर बाजार पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार के उसी राह पर चलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार ने कल छुट्टी मनाई, वजह थी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव. इससे पहले यानी मंगलवार को मार्केट गिरावट की लाली से बाहर निकलने में सफल रहा था.  बैंकिंग, IT और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 239.37 अंक चढ़कर 77,578.38 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64.70 अंकों की मजबूती के साथ 23,518.50 पर पहुंच गया. बाजार ने पिछले कुछ दिनों में बड़ी गिरावट देखी है. एक-दो मौकों को छोड़ दें तो अधिकांश दिन लाली ही छाई रही है. चलिए जानते हैं कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने के मिल रहे संकेतों के बीच आज शेयर मार्केट में कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Zee Entertainment, Craftsman Automation, Netweb Technologies, Kalyan Jewellers, PTC Industries और Triveni Turbine में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसके विपरीत, MACD ने Rainbow Children's Medicare, Page Industries,  Rashtriya Chemicals, HCL Tech, L&T और Tanla Platforms के शेयर में मंदी का रुख दर्शाया है.  यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इन पर भी रखें नज़र
कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नज़र आ रही है. इस लिस्ट में Fortis Healthcare, Federal Bank, Indian Hotels, ABSL AMC, Mastek और Coforge का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है जो इनमें तेजी के संकेत देता है. जबकि IndusInd Bank, Honasa Consumer, Vodafone Idea, IGL, Star Health, Akums Drugs और Ujjivan Small Finance Bank में बिकवाली का दबाव नज़र आ रहा है. लिहाजा, आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

बड़ी खबरें