होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से खिल सकता है चेहरा, संकेत ही कुछ ऐसे हैं!

Stock Market: आज इन शेयरों में निवेश से खिल सकता है चेहरा, संकेत ही कुछ ऐसे हैं!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को बड़ा गोता लगाकर आखिरी समय में वापसी करने में कामयाब रहा. हालांकि लिवाली का माहौल केवल चुनिंदा शेयरों में ही देखने को मिला. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 408.86 अंक चढ़कर 74085.99 पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 117.75 अंकों की मजबूती के साथ 22474.05 पर पहुंच गया. मंगलवार को तेजी से भाग रहे टाटा मोटर्स के शेयर बुधवार को लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी
MACD के संकेतों को समझने से पहले आज बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में Bajaj Auto, Tata Consumer Products, ICICI Bank, SBI और Sun Pharma का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. बजाज ऑटो के शेयर कल करीब 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,638 रुपए पर बंद हुए थे. इस दौरान, टाटा कंज्यूमर के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की मजबूती आई ये 1,219.50 रुपए पर पहुंच गए. इसी तरह, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. Zee Entertainment Enterprises, IIFL Finance, Sumitomo Chemical, Orient Refractories, KRBL और SBI Card ऐसे ही शेयर हैं. 

इनमें तेजी के संकेत
MACD की बात करें, तो मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Lux Industries, Bharti Airtel, United Breweries, Oil India, Page Industries और Rajesh Exports में तेजी का रुख दर्शाया है. इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है, जिसका एक मतलब ये भी है कि आपके लिए इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने SBI Life, Pidilite Industries, BSE, JSW Energy, Sundram Fasteners और Aavas Financiers में मंदी का संकेत दिया है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधानी बरतें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

47 minutes ago

केरल विझिंजम पोर्ट डील के पीछे कौन? सौदे की परतें खोलती खास पड़ताल

$1.4 अरब की अडानी डील, जटिल कॉरपोरेट संरचनाएं, फैमिली ट्रस्ट और एक ऐसा नेटवर्क, जिसकी कड़ियां चुपचाप पनामा नहर तक पहुंचती हैं. (भाग-1)

1 hour ago

पूर्व टीवी संपादक ने शुरू की उत्तर प्रदेश की पहली NABL-मान्यता प्राप्त फॉरेंसिक लैब

इस उपलब्धि के साथ Laxhar Evidence Labs उत्तर प्रदेश की पहली ऐसी फॉरेंसिक लैब बन गई है, जिसे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में NABL की मान्यता मिली है. ह

1 hour ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

16 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

33 minutes ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

47 minutes ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

17 hours ago