होम / बिजनेस / Stock Market: इन शेयरों पर आज बनाए रखें नजर, बन रहा है कमाई का मौका

Stock Market: इन शेयरों पर आज बनाए रखें नजर, बन रहा है कमाई का मौका

अडानी समूह के लिए मंगलवार 'मंगल' साबित हुआ. समूह की कई कंपनियों के शेयरों में इस दौरान अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अन में बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. सेंसेक्स में जहां 18.11 अंक की बढ़त आई. वहीं निफ्टी भी 33.60 अंक चढ़ गया. कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 61981.79 और निफ्टी 18348 के लेवल पर पहुंच गया था. इस दौरान, अडानी समूह के शेयरों में अच्छी खासी तेजी दर्ज हुई. Adani Enterprises Ltd का शेयर सीधे 13.49% की छलांग के साथ 2,639.95 रुपए पर पहुंच गया. आज यानी बुधवार को भी मार्केट में तेजी का दौर बरकरार रह सकता है.

इनमें तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज 3 शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इनमें Apollo Tyre, HAL और TV18 Broadcast शामिल हैं. इसके अलावा, MACD ने उन शेयरों के बारे में भी बताया है जिनमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर के संकेतों के अनुसार, Indian Hotels, IDFC First Bank, Engineers India और Graphite India के शेयरों में नरमी आ सकती है. 

ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो Apollo Tyre के शेयरों में मंगलवार को 2.33% की तेजी आई. 378.20 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 383.30 के करीब पहुंच गया है. बीते एक महीने में इसने 13.88% का रिटर्न दिया है और पिछले 5 दिनों का रिकॉर्ड भी 'ग्रीन' बना हुआ है. HAL यानी Hindustan Aeronautics Ltd के शेयर जरूर कल गिरावट के साथ 3,054 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों में भी ये शेयर लाल निशान पर बंद हुआ है. हालांकि, एक महीने में इसने 8.08% का रिटर्न दिया है. TV18 Broadcast के लिए मंगलवार मंगल साबित हुआ. कंपनी के शेयर 7.67% की बढ़त के साथ 33 रुपए पर पहुंच गए.

इन पर भी रखें नजर
वहीं, जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Ceat, IOC, Exide Industries, Akzo Nobel और Cera Sanitaryware शामिल हैं. इनमें से कई अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब पहुंच गए हैं. इसके उलट कुछ शेयर बिकवाली के दबाव से गुजर रहे हैं. इस लिस्ट में Jet Airways, Aditya Birla Retail, Lyka Labs, Aavas Financiers और Tatva Chintan Pharma शामिल है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

8 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

7 hours ago