होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर रखें नजर, हाथ से न निकल जाए कमाई का मौका
आज इन शेयरों पर रखें नजर, हाथ से न निकल जाए कमाई का मौका
शुरुआती तेजी के बाद कल शेयर मार्केट मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा. शुरुआती कारोबार में मार्केट में तेजी रही, लेकिन उसे वो अंत तक बरकरार नहीं रख पाया. कारोबारी दिन की समाप्ति पर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, अडानी समूह की कुछ कंपनियों के शेयरों में वापस तेजी दर्ज की गई. Adani Enterprises 0.42% और अडानी पोर्ट्स 0.63% की उछाल के साथ बंद हुए. आज यानी बुधवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Axis Bank, Mahanagar Gas, NMDC, Orient Paper और Varun Beverages में तेजी के संकेत दिए हैं. जबकि MACD के अनुसार GMR Airports, Indiabulls Real Estate, Bank of India, Bank of Baroda और UCO Bank में आज गिरावट आ सकती है. यानी यदि आप इन शेयरों में निवेश की योजना बना रहे हैं या पहले से ही निवेश किया हुआ है, तो अलर्ट रहें.
इनमें रखी मजबूती
Mankind Pharma के साथ-साथ Mahanagar Gas, KEI Industries और Varun Beverages के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है. Mankind Pharma का आईपीओ हिट रहा है और लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयरों में तेजी का रुख है. मैनकाइंड फार्मा के IPO के लिए प्राइज बैंड 1026 से 1080 रुपए प्रति शेयर था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 20.4 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1300 रुपए पर लिस्ट हुआ था. लिहाजा, इस शेयर पर नजर बनाए रखें.
आज आएंगे नतीजे
आज यानी 10 मई को कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं. इस लिस्ट में Larsen & Toubro, Dr Reddy's Laboratories, Bosch, BASF India, Escorts Kubota, Godrej Consumer Products, Cera Sanitaryware, Chambal Breweries & Distilleries, Gujarat Gas, HG Infra Engineering, JBM Auto, Novartis India, Procter & Gamble Hygiene & Health Care, Relaxo Footwears और Sanofi India शामिल हैं. तिमाही नतीजों का कंपनी के शेयरों पर भी असर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स