✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर दांव लगाकर होगी कमाई की इच्छा पूरी!

सप्ताह के आखिरी दिन इन शेयरों पर दांव लगाकर होगी कमाई की इच्छा पूरी!

घरेलू शेयर बाजार गुरुवार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में चल रही तेजी गुरुवार को थम गई. हालांकि, मार्केट में शुरुआती कारोबार में बढ़त बनी हुई थी, लेकिन ट्रेडिंग बंद होते-होते वो बढ़त मामूली गिरावट में तब्दील हो गई. 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 35.68 अंक लुढ़ककर 61,904.52 और NSE निफ्टी 18.10 अंक फिसलकर 18,297 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), ITC, Airtel, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. 

MACD के संकेत
चलिए देखते हैं कि आज किन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD के संकेतों की मानें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन HG Infra, Quess Corp, GCPL, Zee Entertainment और Sanofi India में तेजी देखने को मिल सकती है. जबकि L&T, NHPC, ITC, Hindalco और Aditya Birla Capital में आज गिरावट आ सकती है.  

इन पर भी रखें नजर
इन शेयरों के अलावा, आज KEI Industries, HG Infra, Ratnamani Metals Cyient, Siemens और Glenmark Pharma पर भी आज नजर रखें. इनमें मजबूती देखने को मिल रही है. वहीं, HDFC सिक्योरिटी ने नुवोको विस्टास कारपोरेशन के शेयरों को Buy रेटिंग दी है. फर्म ने इस शेयर के लिए 475 रुपए का टारगेट प्राइज तय किया है. इसी तरह, ब्रोकरेज फर्म एक्सिक्स डायरेक्ट ने बिडला कारपोरेशन के शेयर खरीदने की सलाह दी है. फर्म ने इसका टारगेट प्राइज 1305 रुपए तय किया है. 

ऐसा है पिछला रिकॉर्ड
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो Zee Entertainment के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ 192.40 रुपए पर बंद हुए थे. HG Infra में 3.97% की तेजी आई और ये शेयर 949 रुपए के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, Quess Corp के शेयर 5.32% की उछाल के साथ 388.20 रुपए पर बंद हुए. GCPL यानी Godrej Consumer Products Limited के शेयर भी गुरुवार को दो फीसदी से ज्यादा की तेजी 981.90 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा बड़ा प्रतिस्पर्धी लाभ: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में किसानों और घरेलू हितधारकों के संवेदनशील हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उनके मुताबिक, समझौते से भारत को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नए अवसर मिलेंगे.

17 minutes ago

यूरोप में पोर्ट और एनर्जी कारोबार बढ़ाएगा अडानी समूह, Evos Terminals के लिए 31 हजार करोड़ रुपये की बोली

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स ने यूरोप की लिक्विड स्टोरेज और टर्मिनल कंपनी Evos Terminals के लिए 3.3 अरब डॉलर का बाध्यकारी प्रस्ताव दिया है. पांच देशों में फैले इस कंपनी के नेटवर्क में आठ टैंक टर्मिनल शामिल हैं.

25 minutes ago

IDBI-Fairfax सौदे के चौंकाने वाले खुलासे: पहले बोली देखी, फिर कीमत तय की

वित्त मंत्रालय के एक आंतरिक नोट से पता चलता है कि अधिकारियों ने IDBI Bank के लिए Fairfax की बोली खोली और उसके बाद नए नियमों के तहत नए मूल्यांकन कराने के आदेश दिए. बैंक की जो कीमत आंकी गई, वह बोली से कम निकली.

38 minutes ago

गुरुवार की तेजी के बाद आज बाजार पर दबाव, क्रूड में उबाल; इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 905.01 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 237.90 अंक यानी 1.05 फीसदी चढ़कर 22,900 के पार पहुंच गया.

1 hour ago

रिलायंस के शेयरधारकों ने जियो की पार्टी की कीमत चुकाई

जियो ने 30,200 करोड़ रुपये जुटाए. उसी दिन रिलायंस का बाजार मूल्य 51,700 करोड़ रुपये घट गया. बाहरी निवेशकों ने भारत के सबसे चर्चित शेयर को छूट पर खरीदा, जबकि जिन लोगों के पास यह पहले से था, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा बड़ा प्रतिस्पर्धी लाभ: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में किसानों और घरेलू हितधारकों के संवेदनशील हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उनके मुताबिक, समझौते से भारत को अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नए अवसर मिलेंगे.

17 minutes ago

गुरुवार की तेजी के बाद आज बाजार पर दबाव, क्रूड में उबाल; इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 905.01 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 237.90 अंक यानी 1.05 फीसदी चढ़कर 22,900 के पार पहुंच गया.

1 hour ago

यूरोप में पोर्ट और एनर्जी कारोबार बढ़ाएगा अडानी समूह, Evos Terminals के लिए 31 हजार करोड़ रुपये की बोली

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स ने यूरोप की लिक्विड स्टोरेज और टर्मिनल कंपनी Evos Terminals के लिए 3.3 अरब डॉलर का बाध्यकारी प्रस्ताव दिया है. पांच देशों में फैले इस कंपनी के नेटवर्क में आठ टैंक टर्मिनल शामिल हैं.

25 minutes ago

IDBI-Fairfax सौदे के चौंकाने वाले खुलासे: पहले बोली देखी, फिर कीमत तय की

वित्त मंत्रालय के एक आंतरिक नोट से पता चलता है कि अधिकारियों ने IDBI Bank के लिए Fairfax की बोली खोली और उसके बाद नए नियमों के तहत नए मूल्यांकन कराने के आदेश दिए. बैंक की जो कीमत आंकी गई, वह बोली से कम निकली.

38 minutes ago

Grey 82.5 के CEO बने शौविक रॉय

रॉय 1 दिसंबर से Grey 82.5 का नेतृत्व करने के लिए The Ogilvy Group में लौट रहे हैं. वह किरण राममूर्ति की जगह लेंगे, जो VML India के CEO का पदभार संभालेंगे.

56 minutes ago