होम / बिजनेस / शेयर बाजार में लगातार छठे दिन दिखी बढ़त, निवेशकों को हुआ 13.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन दिखी बढ़त, निवेशकों को हुआ 13.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा

सेंसेक्स ने पांच सत्र के बाद एक फिर से 58 हजार का आंकड़ा पार लिया. इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में 13.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स ने पांच सत्र के बाद एक फिर से 58 हजार का आंकड़ा पार लिया. इस दौरान निवेशकों की संपत्ति में 13.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. बाजार ने ग्लोबल मार्केट्स में चल रहे दबाव को भी पीछे छोड़ दिया है. आज सेंसेक्स 214.17 अंक बढ़कर 58,350 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 42.70 अंक की बढ़त के साथ 17,388 पर पहुंचा.

IT शेयरों में दिखी बढ़त

IT शेयरों में टेक महिंद्रा ने तेजी दिखाई जबकि फॉर्मा और ऑटो इंडेक्स में आज गिरावट देखने को मिली. ऑटो सेक्टर अपने पिछले कारोबार से 1.5% नीचे बंद हुआ. मारुति सुजुकी और सन फार्मा को 2 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ. सेक्टर के ज्यादातर शेयर लाल निशान में ही बंद हुए.

निवेशकों को हुआ फायदा

अगर बात बीते 6 दिनों की करें तो 5.57 फीसदी कीतेजी देखने को मिल चुकी है. अंकों में यह 3 हजार अंकों की तेजी देखने को मिली है. 26 जुलाई के दिन बीएसई का मार्केट कैप 2,57,55,029.44 करोड़ रुपये था जो आज 2,71,07,565.86 करोड़ रुपये पर आ गया. इसका मतलब है कि इस दौरान शेयर बाजार निवेशकों को 13,51,681.14 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. 

इन शेयर्स में रही गिरावट

आज के शेयर बाजार में सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स में से 13 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए है. जहां 17 कंपनियों के शेयर्स में तेजी रही है. इन शेयर्स में आज मारुति टॉप लूजर रहा है. इसके अलावा सन फार्मा, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्रा केमिकल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलीवर, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, एनटीपीसी, एमएंडएम और एलटी के स्टॉक्स में भी बिकवाली दिखी.

किन शेयर्स में रही तेजी

तेजी वाले शेयर्स में टेक महिंद्रा टॉप गेनर रहा है. वही टेक महिंद्रा 2 फीसदी की तेजी के साथ 1052 के लेवल पर बंद हुआ है. इसके अलावा टीसीएस, इंफोसिस, टाटइन, एशियन पेंट्स, ICICI Bank, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, विप्रो, पॉवर ग्रिड, HDFC Bank, NTPC, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर्स भी बढ़त के साथ क्लोज हुए.

100 डॉलर से नीचे उतरा कच्‍चा तेल

ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 100 डॉलर के नीचे आ गया है. इससे पहले ब्रेंट क्रूड करीब तीन महीने बाद 100 डॉलर के नीचे पहुंचा था. पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड के भाव में बड़ी गिरावट दिखी है और यह 99.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 93.61 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है.

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

12 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

12 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

13 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

7 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

11 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

7 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

13 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

12 hours ago